[ad_1]
अंबाला सिटी रविदास बस्ती से लापता हुए भाई निहाल व बहन नैना की फोटो: सोशल मीडिया
अंबाला सिटी। रविदास बस्ती से 9वीं कक्षा के निहाल और 10वीं कक्षा की छात्रा नैना के लापता होने के मामले में नौ दिन बाद भी कोई सुराग हीं लग पाया है।पुलिस ने बच्चों की तलाश में पंजाब के खन्ना और शंभू सहित कई स्टेशनों पर भी तलाश की और इलाके के सीसीटीवी खंगाले लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा। उधर, इस मामले में बच्चों के पिता पिता संतोष कुमार की तरफ से एडवोकेट हर्ष साहनी ने कोर्ट के जरिए पुलिस से स्टेट्स रिपोर्ट तलब की है।
इस मामले में 17 अगस्त को सुनवाई होगी। सीजेएम कोर्ट ने थाना प्रभारी को भी तलब किया है। दरअसल, दोनों भाई-बहन राजकीय स्कूल में पढ़ते हैं। पिता संतोष कुमार ने बताया कि दोनों बच्चे पांच अगस्त की शाम को घर के पास कूड़ा डालने के लिए गए थे। तभी से दोनों वापस नहीं आए। देर शाम को जब बच्चे नहीं आए तो इलाका पुलिस को शिकायत देकर गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया।
पीड़ित का आरोप है कि उस समय पुलिस ने मदद नहीं की तो अपने स्तर पर इलाके के सीसीटीवी को खंगाला था। पहले तो बच्चे इंद्रपुरी के एक करियाना दुकान पर दिखाई दिए थे। उसके बाद बच्चे रेलवे स्टेशन पर पंजाब के खन्ना गए थे। हालांकि परिजनों का कहना है कि बच्चों को खन्ना स्टेशन पर एक कुल्चे छोले वाले ने देखा है लेकिन अभी तक बच्चों का कोई सुराग नहीं लगा।
अभी तक दोनों बच्चों का कोई सुराग नहीं लगा है। परिजनों संग पंजाब के खन्ना और शंभू आदि स्टेशनों पर तलाश की गई है। साथ ही इलाके के सीसीटीवी भी खंगाले हैं। पुलिस की टीमें बच्चों की तलाश में जुटी हुई है।
इंस्पेक्टर सुनील दत्त, थाना प्रभारी अंबाला सिटी थाना
[ad_2]
Source link



