[ad_1]
फतेहाबाद के लघु सचिवालययेक बाहर धरने पर बैठे लिपिक वर्ग के कर्मचारी।
फतेहाबाद। जिले में लिपिक वर्ग की हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। लिपिकों की हड़ताल के चलते दो दिन में जिले में 500 रजिस्ट्री, 200 ड्राइविंग लाइसेंस और 600 वाहन पंजीकरण के कार्य बाधित रहे। अपनी मांगों को लेकर लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे जिले के लिपिक वर्ग के कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। धरने में उपायुक्त कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, एक्साइज और टैक्सेशन, स्थानीय निकाय, जनस्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग, हरियाणा रोडवेज, शिक्षा विभाग आदि के सभी लिपिक वर्ग के कर्मचारी शामिल रहे। हड़ताल के चलते अपने निजी कामों को करवाने के लिए आम जन को भटकना पड़ा और बिना काम खाली हाथ घर लौटना पड़ा।
धरने की अध्यक्षता करते हुए क्लर्क एसोसिएशन के जिला प्रधान संदीप पूनिया ने बताया की जब तक सरकार के द्वारा उनकी मांगो को नहीं माना जाता है तब तक उनका धरना जारी रहेगा। वहीं यदि सरकार ने 15 अगस्त तक लिपिक वर्ग की मांगों को नहीं माना तो 16 अगस्त से राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर पूरे हरियाणा में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी पूर्ण रूप से सरकार की होगी।
धरनास्थल पर पहुंचे रिटायर्ड कर्मचारी संगठन के जिला प्रधान निहाल सिंह मताना, सुभाष, बलवंत नोखवाल ने लिपिक वर्ग के कर्मचारियों की मांगों को जायज ठहराते हुए समर्थन किया। इस दौरान चितरंजन साहू, विरेंद्र शर्मा, राधेश्याम, प्रवीण कुमार, इंदरपाल, मनोज कुमार, विनोद कुमार,पवन कुमार, सचिन कुमार आदि सभी लिपिक वर्ग के कर्मचारी मौजूद रहे।
[ad_2]
Fatehabad News: लिपिकों की हड़ताल के कारण दूसरे दिन भी काम प्रभावित, भटकते रहे लोग



