[ad_1]
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 14 Aug 2024 01:43 AM IST
13जेएनडी31: पत्रकार वार्ता कर जजपा छोडऩे की घोषणा करते हुए कुलदीप रंधावा। संवाद
जींद। जननायक जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रचार सचिव एवं जिला परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि कुलदीप रंधावा और जिला परिषद की चेयरपर्सन ने पार्टी को अलविदा कहकर पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को बड़ा झटका दिया है। कुलदीप रंधावा जजपा में जिला प्रेस प्रवक्ता एवं प्रदेश प्रचार सचिव रह चुके हैं। उनकी पत्नी मनीषा रंधावा जिला परिषद की चेयरपर्सन है।
पिछले वर्ष 5 जनवरी को जजपा के समर्थन से कुलदीप रंधावा की पत्नी मनीषा रंधावा को जिला परिषद का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया था। मनीषा रंधावा को जिला परिषद की चेयरपर्सन बनाने में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की अहम भूमिका रही थी। उस समय जिले में कुलदीप रंधावा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के काफी करीबियों में गिनती होती थी। अब कुलदीप रंधावा के पार्टी छोड़ने से जजपा को जींद व जुलाना विधानसभा में बड़ा नुकसान होगा। रंधावा ने पूर्व उपमुख्यमंत्री पर कोई आरोप नहीं लगाया है और न ही किसी अन्य दूसरी पार्टी के नेताओं से संपर्क करने का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि वह जुलाना से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। रंधावा ने कहा कि वह जुलाना व जींद के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी पार्टी में शामिल होने पर विचार करेंगे विमर्श करेंगे। जो पार्टी उनको जुलाना से विधानसभा का टिकट देगी, उसी पार्टी का समर्थन करने के लिए विचार करेंगे।

13जेएनडी31: पत्रकार वार्ता कर जजपा छोडऩे की घोषणा करते हुए कुलदीप रंधावा। संवाद
[ad_2]
Jind News: जिला परिषद की चेयरपर्सन ने पति के साथ छोड़ी जजपा



