पहली तिमाही में ओला इलेक्ट्रिक को ₹347 करोड़ का नुकसान: सालाना आधार पर 30% बढ़ा, रेवेन्यू 32% बढ़ी; लिस्टिंग के एक हफ्ते में 21% चढ़ा शेयर Business News & Hub

[ad_1]

  • Hindi News
  • Business
  • OLA Electric Mobility Q1 Results 2024 Update; Net Profit, Earning And Share Price

मुंबई3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में 347 करोड़ रुपए का शुद्ध नुकसान (कॉन्सोलिडेटेड नेट लॉस) हुआ है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 267 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। सालाना आधार पर कंपनी का लॉस 30% बढ़ा है।

कंपनी के संचालन से कॉन्सोलिडेटेड रेवेन्यू की बात करें तो अप्रैल-जून तिमाही में यह 1644 करोड़ रुपए रहा है। सालाना आधार पर इसमें 32.26% की बढ़ोतरी हुई है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने 1243 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया था। वस्तुओं और सेवाओं को बेचने से मिली राशि को रेवेन्यू या राजस्व कहा जाता है।

ओला इलेक्ट्रिक की टोटल इनकम 34% बढ़ी
अप्रैल-जून तिमाही में ओला इलेक्ट्रिक लिमिटेड की टोटल इनकम सालाना आधार पर 34.32% बढ़कर 1718 करोड़ रुपए रही। वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 1279 करोड़ रुपए रही थी। वहीं, इस दौरान कंपनी का टोटल एक्सपेंस यानी खर्च 1849 करोड़ रुपए रहा। कंपनी ने आज (बुधवार, 14 अगस्त) पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं।

FY25 की पहली तिमाही में ओला इलेक्ट्रिक का नुकसान 30% बढ़ा

सालाना आधार पर

ओला इलेक्ट्रिक FY25 (अप्रैल-जून) FY24 (अप्रैल-जून) चेंज (%)
ऑपरेशनल रेवेन्यू ₹1644 ₹1243 32.26%
अदर इनकम ₹74 ₹36 105.56%
टोटल इनकम ₹1718 ₹1279 34.32%
टोटल एक्सपेंस ₹1849 ₹1461 26.56%
नेट लॉस ₹347 ₹267 29.96%

तिमाही आधार पर

ओला इलेक्ट्रिक FY25 (अप्रैल-जून) FY24 (जनवरी-मार्च) चेंज (%)
ऑपरेशनल रेवेन्यू ₹1644 ₹1598 2.88%
अदर इनकम ₹74 ₹73 1.37%
टोटल इनकम ₹1718 ₹1671 2.81%
टोटल एक्सपेंस ₹1849 ₹1910 -3.19%
नेट लॉस ₹347 ₹416 -16.59%

नोट – आंकड़े करोड़ रुपए में…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
पहली तिमाही में ओला इलेक्ट्रिक को ₹347 करोड़ का नुकसान: सालाना आधार पर 30% बढ़ा, रेवेन्यू 32% बढ़ी; लिस्टिंग के एक हफ्ते में 21% चढ़ा शेयर