Karnal News: चीनी मिल करनाल देश में तकनीकी दक्षता में प्रथम Latest Haryana News

[ad_1]

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक को सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दिया पुरस्कार

Trending Videos

माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। दि सहकारी चीनी मिल करनाल को तकनीकी क्षेत्र में शतप्रतिशत क्षमता का उपयोग करने पर तकनीकी दक्षता में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार मिला है। ये पुरस्कार केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह व सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर की ओर से चीनी मिल के प्रबंध निदेशक हितेंद्र कुमार को प्रदान किया गया है। जिससे चीनी मिल स्टाफ में भी खुशी की लहर है।

नई दिल्ली के डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सभागार में 10 अगस्त को आयोजित एक समारोह में गन्ना पेराई सत्र 2023-24 के लिए सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाली देश की चुनिंदा चीनी मिलों के प्रतिनिधियों को पुरस्कृत किया गया है। पुरस्कार लेकर करनाल चीनी मिल के प्रबंध निदेशक हितेंद्र कुमार ने बताया कि चीनी मिल ने बीते पेराई सत्र में 49.34 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई करके उच्च रिकवरी के साथ 4.90 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। गन्ने की बॉडिंग के आधार पर पर्चियों का अग्रिम कलेंडर जारी किया गया। गन्ने की पर्चियां प्रतिदिन एसएमएस के माध्यम से भेजी गईं। एप के माध्यम से किसानों को पूरी जानकारी दी गई।

एमडी ने बताया कि मिल में स्थापित 18 मेगावाट को.जन.प्लांट से 57096800 केवीएच बिजली का उत्पादन किया गया। जिससे मिल को 22.31 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय हुई। गन्ने की ट्रालियों के टोकन को भी ऑनलाइन किया गया। जिससे 12 से 24 घंटे की बजाय गन्ना डालने में किसानों को सिर्फ दो से तीन घंटे ही लगे। किसानों के लिए ठहराव व नाश्ता आदि के लिए कैंटीन आदि की व्यवस्था की गई।

[ad_2]
Karnal News: चीनी मिल करनाल देश में तकनीकी दक्षता में प्रथम