[ad_1]
कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय में एंटी रैगिंग सेल की ओर से पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की विभिन्न संकायों से 54 छात्राओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर पोस्टरों के माध्यम से युवा वर्ग व समाज पर पड़ने वाले रैगिंग के दुष्प्रभावों को उजागर किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान समाक्षी, द्वितीय स्थान नैंसी व रूपिंद्र कौर और तृतीय स्थान अमिषा व अलीशा ने प्राप्त किया। कंवलजीत कौर, अंजली व हिमांशी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। प्राचार्या डॉ. उपासना आहूजा ने कहा कि छात्राओं को रैगिंग के विरोध में आवाज उठानी चाहिए और रैगिंग की घटनाओं की सूचना तुरंत एंटी रैगिंग कमेटी को देनी चाहिए, ताकि समाज में फैल रही इस बुराई को खत्म किया जा सके। इस मौके पर डॉ. आरती अग्रवाल, डाॅ. पूजा शर्मा, आशा मलिक, डॉ. सोनिया, सपना, डॉ. गीतांजलि, आशा सहित अन्य मौजूद रही।
[ad_2]
Kurukshetra News: पोस्टर मेकिंग में समाक्षी रही अव्वल



