[ad_1]
इस्माईलाबाद। राजकीय महाविद्यालय चम्मू कलां में उच्चतर शिक्षा निदेशालय के आदेशानुसार रैगिंग की कुरीति को जड़ से खत्म करने के लिए एंटी रैगिंग प्रकोष्ठ द्वारा मनाए जा सप्ताह के दूसरे दिन भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. सविता कुमारी ने बताया कि कॉलेजों में कुछ वरिष्ठ छात्र नए छात्रों के साथ अपमानजनक रूप से पेश आते हैं। अभद्र हरकत और अभद्र तरीकों का प्रदर्शन करने पर जोर देते हैं। इस प्रकार का व्यवहार कॉलेज परिसर में किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। प्रकोष्ठ की संयोजिका ललिता ने बताया कि एंटी रैगिंग सप्ताह के दूसरे दिन विद्यार्थियों को एंटी-रैगिंग से संबंधित लघु फिल्म दिखाई गई तथा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में साक्षी बीए (तृतीय वर्ष) प्रथम, सर्वजोत बीए( प्रथम वर्ष) द्वितीय तथा सिमरन बीए (तृतीय वर्ष) तृतीय स्थान पर रहे। इस प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी व प्रो. रवि ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर डॉ किरण गर्ग व प्रो. रजत उपस्थित रहे ।
[ad_2]
Kurukshetra News: एंटी रैगिंग सप्ताह के तहत आयोजित निबंध प्रतियोगिता में साक्षी रही अव्वल



