[ad_1]
शहर स्थित जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सोमवार को मेंटर रिफ्रेशर क्विज आयोजित की गई। इसमें जिला के सभी बीआरपी और एबीआरसी ने भाग लिया और क्विज में अपने ज्ञान कौशल का परीक्षण दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य निपुण टीम सदस्य जतिन ने की। जिला कोऑर्डिनेटर संदीप कुमार ने बताया कि ऑनलाइन क्विज का मुख्य उद्देश्य मेंटर टीम की कार्य कुशलता को बढ़ाना और एफएलएन स्कूल भ्रमण से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं की समीक्षा करना रहा। यह क्विज शैक्षणिक मेंटरों के लिए एक बेहतरीन अवसर और उन्हें अपने ज्ञान को परखने व सुधारने का मौका मिला। एफएलएन स्कूल भ्रमण से जुड़े प्रश्नों को शामिल कर मेंटर्स के अनुभव को मजबूत किया गया। इसमें उन्हें अपनी कमजोरियों को समझने और शिक्षण व निरीक्षण तकनीकों को और बेहतर करेगा। प्रतियोगिता में राखी प्रथम स्थान पर रही जबकि रचिता ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह मुन्नी ने तीसरे पायदान पर जगह बनाई।
[ad_2]
VIDEO : रिफ्रेशर क्विज में मेंटर राखी, रचिता और मुन्नी बनी विजेता



