[ad_1]
कुरुक्षेत्र। प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करते स्टाफ सदस्य।
कुरुक्षेत्र। भागवान परशुराम महाविद्यालय में एंटी रैगिंग कमेटी के द्वारा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं के द्वारा बढ़-चढ़कर भाग लिया गया। प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष के अजय कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि बीए द्वितीय वर्ष की बलजिंदर कौर ने द्वितीय स्थान तथा बीए तृतीय वर्ष की अंजलि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर शीशपाल ने सभी विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर कमेटी के सदस्य डॉ. प्रवीण शर्मा, डॉ. दिलबाग सिंह, डॉ. सुषमा वशिष्ठ, डॉ. धीरज कौशिक एवं डॉ. वेदपाल आदि मौजूद रहे।
[ad_2]
Kurukshetra News: निबंध प्रतियोगिता में अजय रहा प्रथम, बलजिंद्र द्वितीय



