Charkhi Dadri News: मुख्यमंत्री ने 77.60 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास Latest Haryana News

[ad_1]


दादरी में शिलान्यास करते उपायुक्त डॉ. राहुल नरवाल, बक्शीराम सैनी, मंदीप डालावास व अन्य। 

चरखी दादरी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को जिले की 77.60 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ और शिलान्यास किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के सात विकास कार्यों का शिलान्यास और तीन विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के भी 11 विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इन सभी परियोजनाओं पर लगभग 77.60 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. किरण कलकल ने कार्यक्रम की औपचारिकताएं पूरी कीं।

Trending Videos

इस दौरान जिला परिषद के चेयरमैन मनदीप डालावास, नगर परिषद के चेयरमैन बक्शीराम सैनी व उपायुक्त राहुल नरवाल ने विकास परियोजनाओं के शिलान्यास बोर्ड की डोर खींचकर औपचारिकता पूरी की। बक्शीराम सैनी ने कहा कि प्रदेश में सरकार की ओर से प्रत्येक वर्ग की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोड नेटवर्क, रेल नेटवर्क, भवन संरचना आदि पर लगातार फोकस करते हुए कार्य किया जा रहा है। कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है, जिसको लेकर सरकार की ओर से कदम न उठाए गए हों।

उन्होंने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री नायब सिंह ने प्रदेश के एक लाख बीस हजार कच्चे कर्मचारियों को स्थायी करने व वेतन बढ़ाने और नौकरी सुरक्षित करने का कार्य किया है। यही नहीं अब प्रदेश के 48 लाख परिवारों को 500 रुपये में एलपीजी सिलिंडर मिलेगा। हरियाणा के 26 लाख लोगों को हैप्पी कार्ड देकर उन्हें एक हजार किलोमीटर निशुल्क यात्रा करने का अधिकार दिया गया है।

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. किरण कलकल ने कहा कि सरकार गरीब परिवारों के साथ खड़ी है। प्रदेश सरकार बिना भेदभाव पारदर्शिता के साथ योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है। पारदर्शिता के लिए योजनाओं का परिवार पहचानपत्र के साथ जोड़ा है। परिणामस्वरूप आज पात्र लोग व परिवार घर बैठे योजनाओं का लाभ ले रहे हैं।

[ad_2]
Charkhi Dadri News: मुख्यमंत्री ने 77.60 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास