Gurugram News: फुलड्रेस रिहर्सल में छात्र-छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुतियां Latest Haryana News

[ad_1]

उपायुक्त ने प्रतियोगियों को सुधार के दिए आवश्यक निर्देश

Trending Videos

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मंत्री डॉ. बनवारी लाल फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह को भव्य रूप से आयोजित करने के लिए मंगलवार को फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। अबकी बार स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर सांस्कृतिक टीमों द्वारा शानदार प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से देश की अनेकता में एकता की छवि प्रस्तुत की जाएगी।

फुल ड्रेस रिहर्सल को उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने देखा और प्रतिभागियों को सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। फुल ड्रेस रिहर्सल में एडीसी हितेश कुमार मीणा, डीसीपी ट्रैफिक वीरेंद्र विज, सीटीएम कुंवर आदित्य विक्रम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिला स्तरीय समारोह सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डाॅ. बनवारी लाल उपस्थित होंगे।

मुख्य अतिथि 15 अगस्त को सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और भव्य परेड की सलामी लेंगे। ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आने से पहले मंत्री डाॅ. बनवारी लाल सिविल लाइंस स्थित स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद हाॅल परिसर में युद्ध स्मारक पर पुष्प चक्र चढ़ाकर देश के आजादी आंदोलन और बाद में सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले देश के जाने-अनजाने शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।

10 टुकड़ियां परेड में भाग लेंगी

अबकी बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में एसीपी अभिलक्ष जोशी के नेतृत्व में 10 टुकड़ियां परेड में भाग लेंगी। परेड में गुरुग्राम पुलिस, गुरुग्राम महिला पुलिस, यातायात पुलिस, होमगार्ड, स्टूडेंट पुलिस कैडेट, स्काउट एंड गाइड, प्रजातंत्र के प्रहरी, सिविल डिफेंस, एनसीसी सीनियर व जूनियर विंग की टुकड़ियां भाग लेंगी। समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों व वीर बलिदानियों के परिजनों सहित विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा। समारोह का समापन राजकीय कन्या कॉलेज सेक्टर-14 की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले राष्ट्रगान के साथ होगा।

[ad_2]
Gurugram News: फुलड्रेस रिहर्सल में छात्र-छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुतियां