[ad_1]
{“_id”:”67cb5defcfd2025f9504b1fa”,”slug”:”friday-prayers-were-offered-at-the-manimajra-mosque-chandigarh-news-c-16-pkl1043-651692-2025-03-08″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: मनीमाजरा की मस्जिद में अदा की गई जुमे की नमाज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
मनीमाजरा। रमजान के पहले जुमे की नमाज मनीमाजरा की जामा मस्जिद में भी अदा की गई। आसपास के लोग बड़ी संख्या में मस्जिद पहुंचे और नमाज अदा की और रहमन की दुआ मांगी। बता दें कि माह-ए-रमजान की शुरुआत रविवार 2 मार्च से हुई थी। जुमे के दिन छठा रोजा रखा गया। सभी रोजेदार वक्त पर मस्जिद में पहुंच गए। नमाज से पहले मस्जिदों में विशेष साफ-सफाई की गई। नमाज के बाद लोगों ने बाहर लगे स्टॉलों पर खूब खरीदारी की।
अल्लाह की खास रहमत होती है जुमे के दिन :
मौके पर मनीमाजरा मदरसे से हाफिज डॉ. खालिद मुजद्दीदी ने कहा कि इबादत के महीने रमजान में जुमे का महत्व काफी बढ़ जाता है। माना जाता है कि रोजा रखकर जो रोजेदार जुमे की नमाज अदा करते हैं, उनपर अल्लाह की खास रहमत होती है। मौलाना इमरान मुजद्दीदी ने फरमाया कि इस्लाम धर्म में पांच वक्त की नमाज अदा करना मुसलमानों पर फर्ज है। इनमें जुमे की नमाज का खास महत्व है। मान्यता है कि जो लोग जुमे की नमाज अदा करते हैं और अपने रब से सच्ची तौबा करते हैं तो उनके पूरे सप्ताह की गलतियों को अल्लाह माफ कर देते हैं।
[ad_2]
Chandigarh News: मनीमाजरा की मस्जिद में अदा की गई जुमे की नमाज

