[ad_1]
हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया आज कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित काव्य प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं और हर चुनौती का डटकर सामना कर रही हैं।
कार्यक्रम के दौरान राज्य महिला आयोग और महिला अध्ययन शोध केंद्र संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित काव्य प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रेनू भाटिया ने छात्रों को संघर्ष और सफलता के महत्व के बारे में बताया और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं के साथ “हम भारत के वासी हैं” देशभक्ति गीत पर नृत्य भी किया। उन्होंने युवाओं को संकल्प दिलाया कि वे हमेशा नारी का सम्मान करेंगे और किसी भी गलत कार्य में संलिप्त नहीं होंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि नारी को अपनी भावनाओं को सशक्त बनाना होगा और निडर होकर जीवन जीना होगा। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कई गणमान्य अधिकारी, शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
[ad_2]
VIDEO : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पहुंची राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया



