[ad_1]
– तीन सूत्रीय मांगों के समर्थन में एक अगस्त से हड़ताल पर हैं एड्स कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। हरियाणा राज्य एड्स कंट्रोल वेलफेयर इम्प्लायज सोसायटी (एचएसएसीडब्ल्यूईएस) के बैनर तले हरियाणा राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी पंचकूला (एचएसएसीएस) के कर्मचारी 13वें दिन भी हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। वहीं एड्स कर्मचारियों की हड़ताल के चलते एचआईवी जांच ठप है।
इंटिग्रेटिड काउंसलिंग और टेस्टिंग सेंटर (आईसीटीसी) की काउंसलर ममता ने बताया कि मांगों को लेकर प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों में सभी एड्स कर्मी हड़ताल पर हैं। जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी क्योंकि एड्स कर्मचारियों को 20-25 सालों से सिर्फ आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला है।
उनकी मुख्य मांगों में हरियाणा स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी के सभी कर्मचारियों को एनएचएम की तर्ज पर सर्विस बायलाॅज मिले। कर्मचारियों को अन्य राज्यों की तर्ज पर स्टेट शेयर दिए जाए। कर्मचारियों की लंबित फाइल की शर्तों को तुरंत प्रभाव से लागू किया जाए।
उन्होंने बताया कि एड्स विभाग सबसे पहले शुरू हुआ था। ट्यूबरक्लोसिस (टीबी), प्रजनन और बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरसीएच) और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) बाद में शुरू हुई और एनएचएम विभाग बनाकर उनको सर्विस बायलॉज के माध्यम से सब बेनीफिट दे दिए गए लेकिन उन्हें छोड़ दिया गया। धरनास्थल पर आईसीटीसी काउंसलर कांता, रंगी राम, अजय, रचित, पूनम, प्रदीप, एलटी प्रीति, मीत सिंह, विजय, राजेंद्र व रजत मौजूद रहे।
[ad_2]
Karnal News: एड्स कंट्रोल कर्मचारियों ने की नारेबाजी



