Karnal News: सीएम ने तिरंगा यात्रा से दिया देशभक्ति का संदेश Latest Haryana News

[ad_1]

– मुख्यमंत्री बोले, अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का सभी को लेना होगा संकल्प

Trending Videos

माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया। इसके बाद गाड़ी पर सवार होकर सीएम तिरंगा यात्रा में शामिल रहे। इस दौरान देशभक्ति गीतों के बीच यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। जगह-जगह यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ श्री रामलीला मैदान से हुआ। यात्रा की शुरुआत करने से पूर्व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लोगों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने लोगों से मां के नाम एक पेड़ लगाने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि आज खुशी व गर्व का दिन है। भारत अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारी कर रहा है।

सीएम ने कहा कि अपने आसपास के खुले क्षेत्र में पौधरोपण करें ताकि पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखा जा सके। तिरंगा यात्रा महर्षि वाल्मीकि चौक से कर्ण गेट के सामने से होते हुए सब्जी मंडी चौक पहुंची। इस दौरान बाजार में लोग हाथों में फूल लिए खड़े थे और यात्रा पर फूलों की वर्षा कर रहे थे। इसके बाद यात्रा नेहरू प्लेस की तरफ पहुंची तो कहीं बच्चों ने तो कहीं बुजुर्गों ने स्वागत किया। यात्रा का सनातन धर्म मंदिर पर समापन हुआ। यात्रा में पूर्व मेयर रेनू बाला गुप्ता, पूर्व विधायक रमेश कश्यप, अशोक बिंदल, पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता, ओएसडी संजय बठला, जगमोहन आनंद, पूर्व विधायक जिले राम शर्मा, बृज गुप्ता, सुनील गोयल, कृष्ण गर्ग आदि कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

[ad_2]
Karnal News: सीएम ने तिरंगा यात्रा से दिया देशभक्ति का संदेश