{“_id”:”67cb404333db0aeee203e855″,”slug”:”9-lakh-withdrawn-from-the-account-of-the-kiln-owner-jind-news-c-199-1-sroh1006-131126-2025-03-08″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jind News: भट्टा मालिक के खाते से निकाले 9 लाख”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:21 AM IST
जींद। अज्ञात लोगों ने भट्टा मालिक के साथ धोखाधड़ी कर खाते से नौ लाख रुपये निकाल लिए। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। नरवाना के पतराम नगर निवासी राजेंद्र गर्ग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह भट्ठा चलाता है। चार मार्च को उसका मोबाइल हैंग हो गया। फिर मोबाइल फोन ने काम करना बंद कर दिया। कुछ देर बाद मोबाइल फोन ठीक होने के बाद खाता चेक किया तो नौ लाख रुपये निकाले गए थे। जांच अधिकारी एएसआई रामनिवास ने बताया कि धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद