[ad_1]
राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा है कि डॉक्टर मरीजों को पीएम जन औषधि केंद्र में उपलब्ध दवाइयां ही रिकमंड करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को सस्ती और गुणवत्तापूर्वक दवाइयों का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि इस योजना में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए और सभी संबंधित विभागों को इसे सफल बनाने के लिए मिलकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से कहा कि सरकारी अस्पतालों में ही नहीं निजी अस्पतालों में भी मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जन औषधि केंद्र में मौजूद दवाओं को रिकमंड करवाना सुनिश्चित किया जाए।
[ad_2]



