Rohtak News: दिव्यांग बच्चों को दी दांतों की जांच कराने की सलाह Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक

Updated Fri, 07 Mar 2025 02:21 AM IST


फोटो-06सीटीके24 दांत जांच ​शिविर में दिव्यांग बच्चों के लिए दांतों की जांच करते हुए चिकित्सक।स्


loader



रोहतक। पीजीआईएमएस रोहतक के डॉक्टरों की डेंटल टीम की ओर से सिरतार संस्थान में दिव्यांग बच्चों के दांतों के लिए जांच शिविर लगाया गया। शिविर में डॉ. जागृती की डेंटल टीम ने बच्चों के दांतों की जांच की। डॉ. जागृती ने दिव्यांग बच्चों को सुबह व रात को नियमित रूप से दांतों की सफाई करने के प्रति जागरूक किया व समय-समय पर दांताें की जांच कराने की सलाह दी। संस्थान के निदेशक डॉ. एडी पासवान ने बताया कि सिरतार संस्थान में दिव्यांग बच्चों स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा जाता है। समय-समय पर चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर डॉ मुकेश कुमार, नैदानिक मनोवैज्ञानिक, मन्जू फिजियोथैरेपिस्ट व सुमन मौजूद रहे।

Trending Videos

[ad_2]
Rohtak News: दिव्यांग बच्चों को दी दांतों की जांच कराने की सलाह