[ad_1]
बड़बर टोल प्लाजा पर धरना देते किसान।

बरनाला में चंडीगढ़ में पक्का मोर्चा लगाने जा रहे किसानों को बड़बर टोल प्लाजा पर रोक दिया गया है। भारतीय किसान यूनियन और अन्य किसान संगठनों ने वहीं धरना शुरू कर दिया है। बीकेयू उगराहां के प्रदेश महासचिव सुखदेव सिंह कोकरी कलां ने बताया कि संगठन के अध्य
.

उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की सरकार केंद्र की भाजपा सरकार जैसा रवैया अपना रही है। कोकरी ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक महीने में नई कृषि प्रणाली लागू करने का वादा किया था। यह अभी तक पूरा नहीं हुआ है। किसान कृषि नीति, कर्ज माफी समेत कई मांगों को लेकर चंडीगढ़ में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने जा रहे थे।
उन्होंने बताया कि सरकार ने पहले बैठक में किसानों को धमकाया। मुख्यमंत्री बैठक छोड़कर चले गए। इसके बाद किसानों के घरों पर छापेमारी शुरू हो गई। दिल्ली किसान आंदोलन की लंबित मांगों समेत अन्य राज्यों से जुड़ी मांगों पर भी विचार किया जा रहा है।
[ad_2]
बरनाला में किसानों का चंडीगढ़ कूच रोका: जोगिंदर उगराहां गिरफ्तार; किसान नेता बोले- भाजपा सरकार की तरह काम कर रही AAP – Barnala News