in

शहजादी के पिता बोले- बेटी का शव तो लौटा दो: मेरे पास इतने रुपए नहीं कि UAE जा सकूं, बांदा की लड़की का शव कल दफन होगा – Banda News Today World News

शहजादी के पिता बोले- बेटी का शव तो लौटा दो:  मेरे पास इतने रुपए नहीं कि UAE जा सकूं, बांदा की लड़की का शव कल दफन होगा – Banda News Today World News

[ad_1]

बांदा20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश के बांदा की रहने वाली 33 साल की शहजादी को UAE (संयुक्त अरब अमीरात) में कल, 5 मार्च को दफनाया जाएगा। उसे 15 फरवरी को फांसी दी गई थी।

पिता शब्बीर खान ने बेटी शहजादी का शव भारत लाने की मांग की है। उन्होंने कहा- मेरे पास इतने रुपए नहीं हैं कि मैं बिटिया का शव लेने अबू धाबी जा सकूं। मैंने बेटी की जान बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया। सरकार से मदद मांगी। दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। सरकार का जवाब आने से पहले ही मेरी बेटी को फांसी दे दी गई।

ये शहजादी है, जो दुबई जेल में बंद थी। उसे फांसी दी जा चुकी है।

ये शहजादी है, जो दुबई जेल में बंद थी। उसे फांसी दी जा चुकी है।

पिता ने कहा- 14 फरवरी के बाद जब मैंने इंडियन एंबेसी को कॉल किया तो कहा गया कि आप अपनी जानकारी लिखित में दें। 28 फरवरी को एंबेसी को शहजादी को फांसी दिए जाने की जानकारी मिली। 2 मार्च को एंबेसी ने हमें जानकारी दी। एंबेसी ने यह भी कहा कि UAE ने शहजादी का शव देने से मना कर दिया है। अगर परिवार चाहे तो वहां आ सकता है।

शहजादी पर 4 महीने की बच्चे की हत्या का आरोप था। वह 2 साल से अबू धाबी (यूएई) की जेल में बंद थी। कोर्ट ने 4 महीने पहले उसे फांसी की सजा सुनाई थी। उसे UAE में 15 फरवरी को फांसी दी गई। विदेश मंत्रालय ने आज (3 मार्च) इसकी जानकारी दिल्ली हाईकोर्ट को दी। विदेश मंत्रालय ने कोर्ट को बताया कि शहजादी का अंतिम संस्कार 5 मार्च को होगा।

शहजादी के पिता ने तीन दिन पहले इस मामले में विदेश मंत्रालय (MEA) से हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी।

अब जानिए पूरा मामला…

आगरा के रहने वाले उजैर ने शहजादी को दुबई में बेच दिया

शहजादी बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र के गांव गोयरा मुगली की रहने वाली थी। दुबई जाने से पहले शहजादी सामाजिक संस्था ‘रोटी बैंक’ में काम करती थी। साल 2021 में उसका फेसबुक के जरिए आगरा में रहने वाले उजैर से संपर्क हुआ। उजैर ने झूठ बोल कर शहजादी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। शहजादी का चेहरा एक साइड से बचपन में झुलस गया था।

उजैर ने चेहरा सही करवाने के लिए शहजादी को आगरा बुला लिया। इसके बाद उसे इलाज करवाने के नाम पर नवंबर, 2021 में दुबई में रहने वाले दंपती फैज और नादिया के हाथों बेच दिया। शहजादी तब झूठ बोलकर दुबई गई थी। दुबई में शहजादी को फैज और नादिया बहुत परेशान करते। उसने कई बार इंडिया आने का प्रयास किया, लेकिन वो लोग वापस नहीं आने दे रहे थे।

ये उजैर है, जिसने शहजादी को दुबई में बेच दिया था।

ये उजैर है, जिसने शहजादी को दुबई में बेच दिया था।

दुबई में शहजादी के साथ मारपीट होती थी

शहजादी ने पहले बताया था, वो दोनों उसको घर में बंद करके रखते थे। कभी बाहर नहीं निकलने देते, मारपीट करते। फैज और नादिया का एक 4 महीने का बेटा था। जो काफी बीमार रहता था। इसी बीच उसकी मौत हो गई। जिसका इल्जाम फैज और नादिया ने शहजादी पर लगा दिया। पुलिस केस हुआ और शहजादी को जेल भेज दिया गया।

15 दिन पहले अब्बू-भाई से की थी आखिरी बात

शहजादी के पिता शब्बीर खान ने बताया कि बेटी की जान बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया।

शहजादी के पिता शब्बीर खान ने बताया कि बेटी की जान बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया।

शहजादी ने 15 दिन पहले फोन पर अपने अब्बू-अम्मी से बात की थी। .यह 14 फरवरी की रात थी। सुबह शहजादी को फांसी दे दी गई।

फांसी से पहले उससे उसकी आखिरी इच्छा पूछी गई। उसने कहा- वह अपने माता-पिता से बात करना चाहती है। बांदा जिले में उसके घर पर फोन किया गया। शहजादी ने कहा- यह मेरी आखिरी कॉल है। अब इस कोर्ट- कचहरी के चक्कर में मत पड़ना। कैप्टन आए थे, उन्होंने बताया..टाइम नहीं है मेरे पास। उन्होंने हमें दूसरे रूम में रख दिया है।

2 साल से आप लोगों को नहीं देखा है। हम पर कोई कर्ज नहीं है। आप लोग बिल्कुल टेंशन मत लेना। हमारे साथ तो वैसे भी बहुत एक्सीडेंट हुए हैं। एक आखिरी एक्सीडेंट और हो रहा है, फिर कोई एक्सीडेंट नहीं होगा।

उसने आगे कहा- आप लोगों को मुझे भूलना पड़ेगा। हमें किसी से कोई शिकायत नहीं है। फोन कट जाएगा, उसके बाद आप लोग परेशान मत होना।

वहीं, शहजादी के अब्बू-अम्मी भी फोन पर रोते रहे। दोनों बेटी से माफी मांगते रहे। कहते रहे, हम तेरे लिए कुछ नहीं कर पाए। तुझको नहीं बचा पाए। क्या करें, जो बचा लें तुझको। तू वापस आ जा मेरी बच्ची।

पिता ने बताया शहजादी जब 8 साल की थी तब खाना बनाते वक्त उसके चेहरे पर खौलता पानी गिर गया था। इससे चेहरे पर जलने का निशान बन गया था। जिसकी वजह से उसमें कॉन्फिडेंस की कमी थी और वह इसे हमेशा के लिए खत्म करना चाहती थी।

———————–

यह खबर भी पढ़ें…

यूपी की शहजादी को दुबई में फांसी:15 दिन पहले कहा था- अब्बू अब मेरा जीवन खत्म, बच्चे की हत्या के आरोप में कैद थी

UAE में बांदा की महिला शहजादी खान को 15 फरवरी को फांसी दी गई। विदेश मंत्रालय ने आज, सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट को यह जानकारी दी। शहजादी पर 4 महीने के बच्चे की हत्या का आरोप था। वह 2 साल से दुबई की जेल में बंद थी। कोर्ट ने 4 महीने पहले उसे फांसी की सजा सुनाई थी। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
शहजादी के पिता बोले- बेटी का शव तो लौटा दो: मेरे पास इतने रुपए नहीं कि UAE जा सकूं, बांदा की लड़की का शव कल दफन होगा – Banda News

Nothing Phone (3a), Phone (3a) Pro भारत में लॉन्च, बैक में 3 कैमरे समेत दमदार फीचर्स – India TV Hindi Today Tech News

Nothing Phone (3a), Phone (3a) Pro भारत में लॉन्च, बैक में 3 कैमरे समेत दमदार फीचर्स – India TV Hindi Today Tech News

पादरी बजिंदर पर यौन-उत्पीड़न FIR मामले में SIT गठित:  पंजाब महिला आयोग ने पुलिस से मांगा जवाब; कोर्ट ने जारी किया था गैर-जमानती वारंट – Kapurthala News Chandigarh News Updates

पादरी बजिंदर पर यौन-उत्पीड़न FIR मामले में SIT गठित: पंजाब महिला आयोग ने पुलिस से मांगा जवाब; कोर्ट ने जारी किया था गैर-जमानती वारंट – Kapurthala News Chandigarh News Updates