Fatehabad News: पक्का रोजगार और न्यूनतम वेतन की मांग ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन Haryana Circle News

[ad_1]


फतेहाबाद के उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना देकर रोष प्रदर्शन करते ग्रामीण सफाई कर्मचारी।

फतेहाबाद। प्रदेश में 18 वर्षों से कार्यरत 11 हजार सफाई कर्मचारियों का रोजगार पक्का करने और 26 हजार रुपये न्यूनतम वेतन की घोषणा को तुरंत लागू करवाने की मांग को लेकर जिलेभर के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने रविवार को डीसी कार्यालय पर धरना देकर रोष प्रदर्शन किया। ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ संबंधित सीटू के राज्यव्यापी आह्वान पर जिलेभर से ग्रामीण सफाई कर्मचारी उपायुक्त कार्यालय के बाहर पार्क में इकट्ठा हुए और धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

Trending Videos

धरने की अध्यक्षता यूनियन के जिला प्रधान सुनील कुमार ने की व संचालन जिला सचिव हरपाल सिंह द्वारा किया गया। धरने के बाद ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान सुनील कुमार, जिला सचिव हरपाल सिंह, कोषाध्यक्ष बलबीर सिंह व सीटू नेता बेगराज ने कहा कि 24 नवंबर को जींद में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर आयोजित राज्यस्तरीय महासम्मेलन में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को 26 हजार वेतन देने की घोषणा की थी। लेकिन करीबन ढाई माह बीत जाने के बाद आज तक भी ये घोषणा लागू नहीं हुई है। छह फरवरी को केवल एक हजार रुपये बढ़ोतरी करके 16 हजार वेतन का पत्र जारी कर दिया गया।

यूनियन नेताओं ने कहा कि 26 हजार वेतन एक साथ लागू करने के बजाय इसको टुकड़ों में लागू करने की सरकार की मंशा दिखाई दे रही है जो उचित नहीं है। वास्तव में अगर मुख्यमंत्री और हरियाणा सरकार दलितों के प्रति गम्भीर है तो सफाई कर्मियों के लिए तुरंत प्रभाव से 26 हजार वेतन जनवरी से लागू किया जाए तथा पिछले बजट सत्र में निवर्तमान मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा दो हजार की आबादी के बजाय एक हजार आबादी पर एक कर्मचारी लगाते हुए 7326 नए सफाई कर्मी भर्ती करने की घोषणा को भी लागू किया जाए। यूनियन नेताओं ने कहा कि 7 मार्च से शुरू होने वाले बजट सत्र से पहले उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो 8 व 9 मार्च को सिरसा में होने यूनियन के दो दिवसीय राज्य सम्मेलन में आगामी आंदोलन की घोषणा की जाएगी। धरने को सीटू के जिला सचिव ओम प्रकाश अनेजा, कोषाध्यक्ष बेगराज, सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान राजपाल मिताथल, सतवीर सिंह, पवन कुमार ,हरपाल सिंह, जगदीश चंद्र, गुरदास, अनिल कुमार, दर्शन सिंह ने भी संबंधित किया।

[ad_2]