Ambala News: कोर्ट की सुरक्षा पर फिर सवाल, थाने के नजदीक चल गईं गोलियां Latest Haryana News

[ad_1]


अंबाला कोर्ट परिसर में गोलियां चलने के बाद पुलिस को जानकारी देते हुए छावनी निवासी अमन सोनकर। सं

अंबाला सिटी। कोर्ट परिसर में शनिवार को गोलियां चलने की वारदात के बाद पुलिस की सुरक्षा पर फिर से सवाल खड़े हो गए हैं। कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था हमेशा ही चर्चा में रहती है। इतना ही नहीं जहां पर गोलियां चली हैं वहां से सदर थाना महज 20 कदमों की दूरी पर स्थित है।

Trending Videos

इसके बाद भी वारदात को अंजाम देकर हमलावरों का निकल जाना पुलिस की बड़ी चूक दर्शा रही है। इधर अधिवक्ताओं के बीच भी वारदात के बाद डर का माहौल बना हुआ है। गौरतलब है कि शुक्रवार को ही बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव हुए थे। अभी तक नई कार्यकारिणी ने अपना कार्यभार भी नहीं संभाला था। इससे पहले ही यह वारदात हो गई।

डीसी सहित सभी मुख्य कार्यालय

कोर्ट परिसर के पास ही जिले के सभी प्रमुख कार्यालय स्थित है। जिसमें डीसी कार्यालय, एडीसी कार्यालय सहित जिला कोर्ट भी स्थित है। जिसके चलते यहां पर चौक से लेकर एडीसी कार्यालय तक वाहनों की भीड़ रहती है। इसके बाद भी हमलावर वारदात को अंजाम देकर वहां से फरार हो गए। पुलिस पोस्ट के बाहर खड़े पुलिस कर्मियों ने हमलावरों को रोकने का भी प्रयास नहीं किया। हालांकि मोड़ पर लगे सीसीटी कैमरों में वारदात कैद हो गई है।

शेड के आस-पास सीसीटीवी नहीं

कोर्ट परिसर के मुख्य द्वारा के पास जो वकील व डीड राइटर बैठे हैं। वहां पर कोई भी सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। हालांकि चैंबर्स से लेकर कोर्ट के भीतरी गेट तक सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इसलिए वारदात का पता लगाना भी किसी चुनौती से कम नहीं है।

अधिवक्ताओं ने जताया रोष

बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित प्रधान सतपाल सिंह ने बताया कि अभी तक उन्होंने प्रधान पद के लिए कार्यभार भी नहीं संभाला है। इससे पहले ही यह वारदात पुरी तरह से पुलिस की विफलता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी वे कोर्ट परिसर में वकीलों की सुरक्षा को लेकर आवाज उठा चुके हैं। बार एसोसिएशन ने अपने स्तर पर ही सीसीटीवी कैमरे लगवाए हुए हैं। फिलहाल इस घटना के चलते वर्क सस्पेंड का कोई फैसला नहीं लिया गया है। गौरतलब है कि कोर्ट परिसर में इस तरह की वारदातें पहले भी हो चुकी हैं। इसमें हत्या से लेकर फायरिंग के मामले भी शामिल हैं।

दुश्मनी बनी वारदात का कारण

गोलियां चलने से पहले लोगों में चर्चा थी कि यह वारदात बार प्रधान चुनावों के चलते हुई है। बाद में पता चला कि गैंगवार के चलते गोलियां चलाई गई हैं। अमन सोनकर व अमन बोंड दोनों पर ही विभिन्न तरह के मामलों में नामजद हैं। अमन सोनकर और अमन बोंड के बीच 10 वर्षों से रंजिश चली आ रही है। शुक्रवार को अमन पीओ के मामले में अपनी पेशी पर आया था। इसी दौरान उस पर अमन बोंड ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया।

अंबाला कोर्ट परिसर में गोलियां चलने के बाद पुलिस को जानकारी देते हुए छावनी निवासी अमन सोनकर। सं

अंबाला कोर्ट परिसर में गोलियां चलने के बाद पुलिस को जानकारी देते हुए छावनी निवासी अमन सोनकर। सं

[ad_2]

Source link