‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में हुई 2 कंटेस्टेंट की वापसी, दोनों ने किया ऐसा खतरनाक स्टंट, वायरल हो गया वीडियो Latest Entertainment News

[ad_1]

नई दिल्ली. रोहित शेट्टी का रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है. स्टंट बेस्ड इस शो को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. हाल ही में कृष्णा श्रॉफ और शिल्पा शिंदे शो से बाहर हो गए थे, लेकिन फैंस के लिए गुड न्यूज है. शिल्पा और कृष्णा की ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में वापसी हो गई है. शो का लेटेस्ट प्रोमो आया है, जिसमें दोनों नजर आ रहे हैं.

कलर्स टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ का लेटेस्ट प्रोमो शेयर किया गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि कृष्णा श्रॉफ और शिल्पा शिंदे पानी के अंदर स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं. प्रोमो में कृष्णा पूल के अंदर साइकिल चलाते हुए नजर आती हैं. वहीं, शिल्पा पानी से बाहर निकलकर फ्लैग्स कलेक्ट करते हुए दिखती हैं.

रोहित शेट्टी ने की दोनों की तारीफ
कृष्णा श्रॉफ और शिल्पा शिंदे को पानी के अंदर धमाकेदार स्टंट करते हुए देखकर होस्ट रोहित शेट्टी खूब तालियां बजाते हैं और उनकी तारीफ करते हैं. वह कहते हैं. ‘कृष्णा और शिल्पा दोनों का कमबैक हुआ है, जो कि कमाल और जस्टिफाइड है.’ सोशल मीडिया पर कृष्णा श्रॉफ और शिल्पा शिंदे का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.



[ad_2]
‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में हुई 2 कंटेस्टेंट की वापसी, दोनों ने किया ऐसा खतरनाक स्टंट, वायरल हो गया वीडियो