
[ad_1]
रविवार से शुरू होगा रमज़ान का महीना
आज (शुक्रवार) को रमज़ान का चांद नजर नहीं आया है। दिल्ली के जामा मस्जिद के इमाम की तरफ से ऐलान किया गया है कि रविवार को पहला रोज़ा रखा जाएगा। शनिवार शाम चांद दिखने के साथ ही रमज़ान का महीना शुरू हो जाएगा।
रमज़ान इस्लाम धर्म का पवित्र महीना
मालूम हो कि रमज़ान इस्लाम धर्म का पवित्र महीना है, जो इस्लामी कैलेंडर (हिजरी) का नौवां महीना होता है। यह महीना मुसलमानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस दौरान रोज़ा (उपवास) रखा जाता है।
सूर्योदय से पहले किया जाता है भोजन
रमज़ान के महीने में मुसलमान सुबह सूर्योदय से पहले भोजन करते हैं और सूर्यास्त (इफ्तार) तक बिना खाए-पिए रोज़ा रखते हैं। यह महीना न केवल शारीरिक संयम का समय है, बल्कि आत्मिक शुद्धि, प्रार्थना (नमाज़) और दान देने का भी अवसर माना जाता है। रमज़ान का समापन ईद-उल-फितर (ईद) के त्योहार के साथ होता है, जो चांद के दिखने पर शुरू होता है।

[ad_2]
‘आज नजर नहीं आया रमज़ान का चांद, रविवार को रखा जाएगा पहला रोजा’, जामा मस्जिद के इमाम का ऐलान – India TV Hindi