दिल्ली के काम हरियाणा में करने का समय : संजय सिंह Latest Haryana News

[ad_1]


नई अनाज मंडी ​में आम आदमी पार्टी के कार्यक्रम में सांसद संजय सिंह लोगों का अ​भिवादन करते हुए।

अंबाला सिटी। आम आदमी पार्टी की बदलाव जनसभा सोमवार को नई अनाज मंडी में हुई। यहां राज्यसभा सदस्य और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता माैजूद रहे।

Trending Videos

जनसभा में संजय सिंह ने कहा कि ये कोई छोटी बात नहीं है कि आम आदमी पार्टी प्रदेश में 15 दिन में 45 जनसभाएं कर रही है। इस बार जनता ने मन बना लिया है कि अरविंद केजरीवाल को मौका देना है। केजरीवाल दिल्ली में मुख्यमंत्री बने तो दिल्ली में बिजली फ्री, पानी फ्री, शिक्षा फ्री, चिकित्सा फ्री, महिलाओं के लिए बस यात्रा और बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा फ्री का काम किया।

अरविंद केजरीवाल ने जो काम दिल्ली में किए वही हरियाणा में भी करने हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हरियाणा के नौजवान को ठगने का काम किया है। प्रधानमंत्री ने कहा था दो करोड़ नौकरी हर साल देंगे और युवाओं से पकौड़ा तलवा रहे हैं। अग्निवीर बनाकर युवाओं की पीठ में छूरा मारने का काम किया है।

जो कहते हैं कि धारा 144 लगी है, आने नहीं देंगे। उनके लिए अपने घर के सामने धारा 144 लगा देना और कहना कि भाजपा वाले को आने नहीं देंगे। मैं संसद में बोलता था मुझे जेल में डाल दिया, मनीष सिसोदिया ने शिक्षा का मॉडल दिया उनको जेल में डाल दिया और सतेंद्र जैन ने मोहल्ला क्लीनिक का मॉडल दिया उसको भी जेल में डाल दिया। हम झुकने वाले नहीं हैं। तुमसे लड़ेंगे और जीतेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि पूरा हरियाणा आज बदलाव की ओर देख रहा है। आम आदमी पार्टी व्यवस्था बदलने वाली पार्टी है। भाजपा ने चारों तरफ भ्रष्टाचार का शासन हरियाणा और देश में बना दिया है। जनसभा में प्रदेश उपाध्यक्ष गुरपाल सिंह, जिला अध्यक्ष करणवीर लौट, सुखपाल सिंह जिम्मी, रोहित जैन और दीपक धीमान मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link