in

Bhiwani News: नई शिक्षा नीति के तहत प्राइमरी कक्षाओं के सिलेबस में किया बदलाव Latest Haryana News

Bhiwani News: नई शिक्षा नीति के तहत प्राइमरी कक्षाओं के सिलेबस में किया बदलाव Latest Haryana News

[ad_1]


राजकीय कन्या स्कूल का मुख्य द्वार। 

भिवानी। नई शिक्षा नीति के तहत सरकार ने प्राइमरी कक्षाओं के सिलेबस में बदलाव किया है। नए सत्र से कक्षा पहली, दूसरी, तीसरी व छठीं कक्षा की नई पुस्तकें मिलेंगी। इन किताबों को बच्चों की रुचि अनुसार तैयार किया गया है, ताकि बच्चे अच्छे से पढ़ाई कर पाएं।

Trending Videos

बच्चे नई पुस्तकों से आपस में चर्चा भी कर सकेंगे। बदले गए सिलेबस को लेकर शिक्षा निदेशालय द्वारा अधिकारियों को आदेश जारी किए गए हैं। बदले गए सिलेबस के हिसाब से नई किताबों को इस तरीके से डिजाइन किया गया है कि बच्चों को आपस में चर्चा करने का मौका मिलेगा। बच्चों के सामने खेल होंगे और खेल-खेल में बच्चे सीख पाएंगे। इसके अलावा इन किताबों में पहेलियां व चुनौतियां भी रखी गई हैं। इससे बच्चे खुद पढ़कर खुद ही कार्य कर सकेंगे।

इसमें विभाग की ओर से 2 नई किताबें (फिजिकल एजुकेशन एवं आर्ट एजुकेशन) को भी जोड़ा है। फिलहाल ये किताबें अध्यापकों को दी जाएंगी। इससे अध्यापक बच्चों को विभिन्न गतिविधियां करवाएं, जो गतिविधि हर बच्चे से करवाई जानी अनिवार्य है। वहीं, इन विषयों के कक्षा में पीरियड भी शामिल किए हैं। पहले आर्ट एजुकेशन जिसमें डांस, ड्रामा, ड्राइंग आदि को कभी पढ़ाई में शामिल नहीं किया गया। लेकिन अब ये एक जरूरी विषय के रूप में लागू की जाएंगी।

एससीईआरटी ने पहली व दूसरी की गणित की किताब तैयार की हैं। किताबों को तैयार करने में एनसीआरटी की मदद भी ली गई है। एडिशनल डायरेक्टर सुनील बजाज ने बताया कि इस बार किताबों के 2 पार्ट किए हैं। जिन्हें अलग-अलग समय में वर्ष के शुरू के 6 महीने पार्ट वन व दूसरे 6 महीने पार्ट टू पढ़ाए जाएंगे। इससे बच्चों की रुचि बढ़े, उन पर अधिक बोझ न हो और छह माह बाद नई किताबें मिल जाएं।

नई अपडेट के लिए किताबों पर लगाए क्यूआर कोड

इस बार किताबों के साथ क्यूआर कोड भी लगाए जाएंगे। इससे शिक्षा विभाग को कोई बदलाव करना हो, कुछ जानकारी एड करनी हो, कोई गलती हो तो उसे सुधारना हो, कोई जानकारी देनी हो तो उसे एड किया जा सके। वहीं किताबों में हरियाणा के परिपेक्ष्य में 10 प्रतिशत बदलाव किया है।

[ad_2]
Bhiwani News: नई शिक्षा नीति के तहत प्राइमरी कक्षाओं के सिलेबस में किया बदलाव

सावधान! मोबाइल वॉलेट पर भी है स्कैमर्स की नजर, कई तरीकों से हो रहे Scam, खुद को ऐसे रखें सेफ Today Tech News

सावधान! मोबाइल वॉलेट पर भी है स्कैमर्स की नजर, कई तरीकों से हो रहे Scam, खुद को ऐसे रखें सेफ Today Tech News

Bhiwani News: जिला पॉश कमेटी की सदस्य बनने पर मुकेश कुमारी का ढाणी माहू में सम्मान Latest Haryana News

Bhiwani News: जिला पॉश कमेटी की सदस्य बनने पर मुकेश कुमारी का ढाणी माहू में सम्मान Latest Haryana News