in

महज सफलता पाने तक सीमित नहीं मानव जीवन : बीईओ Latest Haryana News

महज सफलता पाने तक सीमित नहीं मानव जीवन : बीईओ  Latest Haryana News

[ad_1]

#

गांव बिरोहड़ के एचडी स्कूल में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते विद्यार्थी।

चरखी दादरी। गांव बिरोहड़ स्थित एचडी स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वागत गीत और गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

Trending Videos

अध्यापिका मधु और दीक्षा ने बताया कि कार्यक्रम में मातनहेल की बीईओ राजबाला फोगाट मुख्य अतिथि रहीं। फोगाट ने कहा कि जीवन केवल सफलता तक सीमित नहीं है। रजत फोगाट ने कहा कि स्कूली जीवन का आनंद उठाएं, छात्रों को किताबी नहीं बल्कि संस्कारवान बनाएंं।

विद्यालय के निदेशक बलराज फोगाट और प्राचार्या नमिता दास ने छात्रों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान चौथी, पांचवीं और ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। हिंदी नाटक ‘अधूरा सपना’, हास्य नृत्य गीत ‘लीली पुट’ ने लोगों को खूब हंसाया। नृत्य भी सराहा गया। अतिथियों ने छात्रों को पुरस्कृत किया।

चंपापुरी स्थित जल घर में सफाई और जागरूकता अभियान चलाया

चरखी दादरी। संत निरंकारी मिशन के सम्राट सत्गुरु बाबा हरदेव सिंह महाराज की स्मृति में रविवार को शहर के चंपापुरी स्थित जल घर में सफाई और जागरूकता अभियान चलाया गया। संस्था सदस्यों ने परिसर में सफाई कर अन्य लोगों को भी जागरूक किया। मंडल मुखी विनोद बंसल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि सत्गुरु बाबा हरदेव सिंह महाराज हर प्रकार का प्रदूषण हटाने का संदेश देते थे। चाहे वह बाहर का हो या अंदर का। यह दोनों हानिकारक हैं। निस्वार्थ भाव से की गई सेवा ही जीवन में निखार लाती है। सेवा करने के बाद घमंड आना संभव है।

सत्गुरु माता सुदीक्षा महाराज आम आदमी को ब्रह्मज्ञान देकर जीवन को जीने की कला सिखा रहीं हैं। उनसे अपने परमात्मा की जानकारी लेने वाले व्यक्ति का कर्ताभाव समाप्त हो जाता है। उसे एहसास हो जाता है कि हर सेवा कार्य केवल परमात्मा ही करवा रहा है। पीडब्ल्यूडी जलघर के जेई धीरेंद्र ने भी इस कार्यक्रम की सराहना की।

#

[ad_2]
महज सफलता पाने तक सीमित नहीं मानव जीवन : बीईओ

VIDEO : दादरी कृषि विभाग कार्यालय में आयोजित हुआ जिला स्तरीय किसान सम्मान समारोह  Latest Haryana News

VIDEO : दादरी कृषि विभाग कार्यालय में आयोजित हुआ जिला स्तरीय किसान सम्मान समारोह Latest Haryana News

Investment Tips : पत्नी के नाम से कराएं FD, मिलेगा ऐसा फायदा कि खुश हो जाएंगे आप – India TV Hindi Business News & Hub

Investment Tips : पत्नी के नाम से कराएं FD, मिलेगा ऐसा फायदा कि खुश हो जाएंगे आप – India TV Hindi Business News & Hub