[ad_1]
Last Updated:
गुरुग्राम में स्पेशल सेल ने दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर से बॉबी कबूतर को गिरफ्तार किया, जो लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खास गैंगस्टर है और NIA से वांटेड है.
7 साल से फरार इनामी बदमाश बॉबी कबूतर को गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई का बेहद खास, NIA को भी थी तलाश
गुरुग्राम. हरियाणा के गुरुग्राम से नामी गैंगस्टर को गिरफ्तार किया गया है. बॉबी कबूतर नाम के इस बदमास को स्पेशल सेल की काउंटर इंटेसीजैंस ने गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि बॉबी कबूतर नॉर्थ ईस्ट दिल्ली का बड़ा गैंगस्टर है. जो कि NIA से भी वांटेड है और उस पर मकोका के तहत भी केस दर्ज है. अहम बात है कि बॉबी कबूतर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खासमखास बदमाश है.
हाल ही में नदीम ब्रदर्स की हत्या के मामले में सबसे ज्यादा गोलियां इसी बदमाश ने मारी थी. स्पेशल सेल ने दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर से इसे गिरफ्तार किया है.
जानकारी के अनुसार, फ़िल्म एक्टर दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर फायरिंग मामले में भी गैंगस्टर महफूज उर्फ बॉबी कबूतर वांटेड था. बॉबी कबूतर ने दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले शूट्स को हथियार मुहैया करवाए थे. जो कि विदेश में आए थे. गौर रहे कि दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले में दो शूटर्स इनकाउंटर में मारे गए थे औऱ जबकि तीन गिरफ्तार हुए थे. फिलहाल, बॉबी कबूतर उर्फ महफूज से पूछताछ की जा रही है कि उसने किस के कहने पर शूटर्स को हथियार मुहैया करवाए थे.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
[ad_2]




