[ad_1]
हिसार से आज चंडीगढ़ और गुरुग्राम के लिए सीधी रेल सेवा शुरू हो रही है।
हरियाणा का हिसार जिला आज 59 साल बाद ट्रेन के माध्यम से सीधा चंडीगढ़ से जुड़ जाएगा। हरियाणा राज्य बनने के बाद से ही हिसार से चंडीगढ़ सीधी रेल सेवा की मांग की जा रही थी। आज दोपहर 2 बजे हिसार के रायपुर स्टेशन से ट्रेन रवाना होगी।
.
इतना ही नहीं गुरुग्राम के लिए भी सातरोड़ स्टेशन से सीधी ट्रेन जाएगी। दोनों ट्रेनों को सांसद नवीन जिंदल और उनकी मां विधायक सावित्री जिंदल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस कार्यक्रम में जयपुर से रेलवे जीएम भी शामिल होंगे।
चंडीगढ़ और गुरुग्राम से हिसार के जुड़ने के साथ ही यात्रियों को बहुत लाभ मिलेगा। ट्रेन को शुरू करने के लिए हिसार स्टेशन पर 1.30 बजे कार्यक्रम होगा और दो बजे ट्रेन रवाना होगी। 18 मई से चंडीगढ़ की ट्रेन रायपुर से और गुरुग्राम की ट्रेन सातरोड स्टेशन से नियमित चलेगी।
बता दें कि इससे पहले लोग इन दोनों शहरों में जाने के लिए बसों का सहारा लेते थे या ट्रेनें बदलकर जाते थे। इससे सफर महंगा पड़ता था। सड़क मार्ग से जुड़ा होने के बावजूद ट्रेन चलाने के लिए लंबे समय से नेता, व्यापारी, रेल एसोसिएशन सहित आमजन मांग उठा रहे थे।
हिसार से चंडीगढ़ ट्रेन का आने-जाने का समय
यह ट्रेन रायपुर हिसार से रात 2:25 बजे रवाना होगी और बरवाला (2:43 बजे), उकलाना (2:58 बजे), जाखल (3:40-3:50 बजे), नरवाना (4:20-4:35 बजे), कैथल (5:00 बजे), कुरुक्षेत्र (5:45-6:00 बजे), अम्बाला (7:20-7:30 बजे), चंडीगढ़ (8:55-9:03 बजे), मोहाली (9:16 बजे), रोपड़ (10:26 बजे), नंगल डैम (11:35 बजे), ऊना हिमाचल (11:58 बजे) होते हुए दोपहर 12:40 बजे अम्ब अंदौरा पहुंचेगी।
इस तरह वापसी में यह ट्रेन अम्ब अंदौरा से दोपहर 3 बजे चलेगी और ऊना हिमाचल (3:28 बजे), नंगल डैम (4 बजे), रोपड़ (5:02 बजे), मोहाली (6:01 बजे), चंडीगढ़ (6:25-6:35 बजे), अम्बाला (7:25-7:35 बजे), कुरुक्षेत्र (8:15-8:20 बजे), कैथल (8:56 बजे), नरवाना (9:50-9:55 बजे), जाखल (11:15-11:20 बजे), उकलाना (11:56 बजे), बरवाला (12:18 बजे) होते हुए रात 1:05 बजे रायपुर हरियाणा पहुंचेगी।

हिसार रेलवे स्टेशन पर दिनभर होता है ट्रेनों का परिचालन।
दोपहर 2.10 बजे चलकर रात 8 बजे गुरुग्राम पहुंचेगी दिल्ली से रेवाड़ी के बीच वाया गुरुग्राम चलने वाली ट्रेन संख्या 54085-86 को फास्ट पैसेंजर ट्रेन के रूप में विस्तार देते हुए हिसार के सातरोड तक चलाने का फैसला किया है। ट्रेन संख्या 54085 दिल्ली से प्रातः 7 बजे चलकर 9.40 बजे रेवाड़ी और दोपहर बाद 1.35 बजे सातरोड पहुंचेगी।
इसके बाद ट्रेन संख्या 54086 सातरोड से दोपहर बाद 2.10 बजे चलकर सायं 5.30 बजे रेवाड़ी और करीब रात 8 बजे गुरुग्राम पहुंचेगी। यह ट्रेन रेवाड़ी से जाटुसाना, कोसली, झारली, चरखी दादरी, भिवानी, बवानी खेड़ा और हांसी होते हुए सातरोड पहुंचेगी।
जिंदल परिवार बोला- यह ऐतिहासिक दिन चंडीगढ़ के लिए सीधी रेल सेवा शुरू होने पर विधायक सावित्री जिंदल ने कहा है “यह सिर्फ एक रेल सेवा नहीं बल्कि हिसार के सपनों को राजधानी से जोड़ने वाली कड़ी है। हमने लंबे समय से इस दिन का इंतजार किया है। वहीं सांसद नवीन जिंदल ने कहा “इस रेल लिंक से हिसार और चंडीगढ़ के बीच न केवल दूरी कम होगी, बल्कि शिक्षा, चिकित्सा और व्यापार के क्षेत्र में नए अवसर खुलेंगे”।
[ad_2]
59 साल बाद हिसार-चंडीगढ़ सीधी ट्रेन आज से चलेगी: गुरुग्राम के लिए भी चलेगी, 1 बजे सांसद नवीन-MLA सावित्री जिंदल दिखाएंगे झंडी – Hisar News

