500 स्टॉल्स, रंग-बिरंगे कार्यक्रम.. यहां जानें सूरजकुंड मेले में क्या होगा खास Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

Faridabad Surajkund Mela News: फरीदाबाद का सूरजकुंड दिवाली मेला 2 से 7 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें 500 स्टॉल्स, रंग-बिरंगे कार्यक्रम, और कल्चरल परफॉर्मेंस होंगे.

फरीदाबाद: इस बार फरीदाबाद के सूरजकुंड में दिवाली मेला कुछ अलग ही रंग लेकर आ रहा है. जहां एक तरफ खाने की खुशबू और स्वाद आपको अपनी ओर खींचेगी वहीं दूसरी तरफ रंग-बिरंगे कार्यक्रम और कल्चरल परफॉर्मेंस्स का मज़ा इसे और भी खास बना देगा. यही नहीं मेले का मकसद सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन करना नहीं है, बल्कि कारीगरों कलाकारों और छोटे व्यापारियों को अपनी कला और हुनर दिखाने का एक बड़ा मंच भी देना है. इसे संस्कृति और व्यापार का अद्भुत संगम कहा जा सकता है.

कब होगा शुरू

सूरजकुंड दिवाली मेला 2 अक्टूबर से शुरू होकर 7 अक्टूबर तक चलेगा. ये मेला सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहेगा. मेले में तकरीबन 500 स्टॉल्स लगाए गए हैं, जहां आपको खाने-पीने से लेकर खरीदारी करने तक सब कुछ मिलेगा. खाने के शौकीनों के लिए यह किसी जन्नत से कम नहीं है. यहां देसी और पारंपरिक खाने के साथ-साथ इंटरनेशनल फ्लेवर भी मौजूद होंगे. चाहे आपको चाट पसंद हो या बर्गर-पिज्जा का स्वाद हर किसी के लिए कुछ न कुछ मिलेगा.

क्या होने वाला है स्पेशल

मेला सिर्फ खाने तक सीमित नहीं है. यहां ट्रे़डिशनल परफॉर्मेंस, संगीत और नृत्य के शानदार कार्यक्रम होंगे. अलग-अलग जोन कलर थीम के अनुसार बनाए गए हैं ताकि घूमने वालों को स्टॉल्स ढूंढने में कोई दिक्कत न हो. मेले में कपड़ों से लेकर हस्तशिल्प का सामान भी मिलेगा… ज्वेलरी, बैग, एंटीक पीस, डेकोरेशन आइटम, लकड़ी की बनी चीज़ें, फुटवियर और बहुत कुछ. बच्चों और परिवार के लिए राइड्स और फोटोजेनिक जगहें भी हैं जहां आप यादगार पलों को कैद कर सकते हैं.

छात्रों को 50% की छूट

सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और प्रवेश प्रक्रिया भी पूरी तरह डिजिटल होगी. ऑनलाइन टिकटिंग के साथ प्रत्येक टिकट पर QR कोड स्कैनिंग का प्रबंध है जिससे प्रवेश में आसानी और पारदर्शिता बनी रहेगी. खास बात यह है कि छात्रों के लिए 50% की विशेष छूट भी रखी गई है.

तो अगर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ कुछ नया और मजेदार अनुभव करना चाहते हैं, तो इस दिवाली सूरजकुंड मेला आपकी पहली पसंद हो सकता है. खाने, शॉपिंग और एंटरटेनमेंट का पूरा मज़ा यहां आपके कदमों के नीचे होगा. बस तैयार हो जाइए और इस रंगीन महफ़िल का हिस्सा बनकर दिवाली की खुशियों को दोगुना कीजिए.

homeharyana

500 स्टॉल्स, रंग-बिरंगे कार्यक्रम.. यहां जानें सूरजकुंड मेले में क्या होगा खास

[ad_2]