in

38वें राष्ट्रीय खेलों में कर्नाटक का शानदार प्रदर्शन: 28 गोल्ड मेडल जीतकर अबतक नम्बर वन;मेजबानी करने वाला राज्य उत्तराखंड 15 नंबर पर – Dehradun News Today Sports News

38वें राष्ट्रीय खेलों में कर्नाटक का शानदार प्रदर्शन:  28 गोल्ड मेडल जीतकर अबतक नम्बर वन;मेजबानी करने वाला राज्य उत्तराखंड 15 नंबर पर – Dehradun News Today Sports News

[ad_1]

विजेता खिलाड़ियों को मेडल देते सीएम पुष्कर सिंह धामी

#

38वें राष्ट्रीय खेलों में कर्नाटक के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले स्थान पर बने हुए हैं। 28 जनवरी से अब तक कर्नाटक में सबसे ज्यादा 28 गोल्ड मेडल जीते हैं। जबकि 12 रजत और 13 कांस्य पदक भी अपने नाम किए हैं।

.

जिससे कर्नाटक पदक तालिका में 53 मेडल जीतकर टॉप स्थान पर है। दूसरे स्थान 40 पदक जीतकर सर्विसेज की टीम है। जिसने शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 स्वर्ण,10 रजत और 9 कांस्य पदक जीते है।

महाराष्ट 76 पदक जीकर तीसरे स्थान पर

हालांकि, महाराष्ट्र राज्य अब तक सबसे ज्यादा 76 पदक जीत चुका है लेकिन स्वर्ण पदकों की संख्या कम होने पर तीसरे स्थान पर है। महाराष्ट्र ने अब तक 16 स्वर्ण,33 रजत और 27 कांस्य पदकों के साथ कुल 76 पदक जीते हैं।

जबकि मेजबानी करने वाला राज्य उत्तराखंड 15वें स्थान पर है। जो अब तक कुल 3 स्वर्ण,11 रजत और 12 कांस्य पदकों के साथ 26 पदक जीत चुका है।

तमिलनाडु चौथे और मणिपुर पांचवे स्थान पर

तमिलनाडु 11 स्वर्ण, 16 रजत और 16 कांस्य पदकों के साथ चौथे स्थान पर है। जबकि मणिपुर ने 11 स्वर्ण, 10 रजत और 5 कांस्य पदकों के साथ पांचवें स्थान पर अपनी जगह बनाई है।

हरियाणा ने 7 स्वर्ण, 13 रजत और 19 कांस्य के साथ कुल 39 पदक जीते हैं। वहीं, दिल्ली ने 7 स्वर्ण, 10 रजत और 7 कांस्य पदकों के साथ कुल 24 पदक अपने नाम किए।

पंजाब ने 6 स्वर्ण,7 रजत और 12 कांस्य पदकों के साथ 25 पदक जीते हैं। राष्ट्रीय खेल में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। अगले कुछ दिनों में कौन सा राज्य शीर्ष स्थान पर रहेगा,यह देखना दिलचस्प होगा।

[ad_2]
38वें राष्ट्रीय खेलों में कर्नाटक का शानदार प्रदर्शन: 28 गोल्ड मेडल जीतकर अबतक नम्बर वन;मेजबानी करने वाला राज्य उत्तराखंड 15 नंबर पर – Dehradun News

देश की करोड़ों महिलाओं के लिए जरूरी खबर, इग्नोर किया तो चूक जाएगा मोटी कमाई का मौका – India TV Hindi Business News & Hub

देश की करोड़ों महिलाओं के लिए जरूरी खबर, इग्नोर किया तो चूक जाएगा मोटी कमाई का मौका – India TV Hindi Business News & Hub

इस्माइली मुस्लिमों के धार्मिक लीडर आगा खान का निधन:  88 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, 49वीं पीढ़ी के इमाम थे Today World News

इस्माइली मुस्लिमों के धार्मिक लीडर आगा खान का निधन: 88 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, 49वीं पीढ़ी के इमाम थे Today World News