[ad_1]
Finn Allen Century Records: फिन एलन (Finn Allen) ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में 33 गेंदों में शतक लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर दिया. एलन की इस पारी में 10 चौके और 8 छक्के शामिल रहे. उनका स्ट्राइक रेट 303.03 का रहा. एलन की पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने सिर्फ 12.5 ओवर में 173/1 रन बनाकर जीत हासिल कर ली. इस पारी के साथ एलन ने पांच बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए.
टी20 वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक
33 गेंदों में शतक पूरा करने के साथ एलन टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम पर दर्ज था, जिन्होंने 2016 के टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ 47 गेंदों में सेंचुरी पूरी की थी.
फुल मेंबर के खिलाफ T20I का सबसे तेज शतक
वैसे तो टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक 27 गेंदों में लगा है, लेकिन यह शतक एसोसिएट टीम के खिलाड़ी ने एसोसिएट टीम के खिलाफ लगाया था. अब फुल मेंबर टीम के खिलाफ सबसे तेज शतक फिन एलन ने लगाया.
T20I का तीसरा सबसे तेज शतक
ओवरऑल यह टी20 इंटरनेशनल में संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज शतक रहा. सबसे तेज शतक 27 गेंदों में और दूसरा 29 गेंदों में लगा है. लिस्ट में एलन ने तीसरे नंबर पर अपनी जगह बना ली है. एलन के अलावा 33 गेंदों में नामीबिया के जेन निकोल लॉफ्टी-ईटन और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा ने भी शतक लगाया है.
फुल मेंबर टीम के खिलाड़ी का सबसे तेज शतक
फिन एलन फुल मेंबर टीम की तरफ से सबसे तेज टी20 इंटरनेशनल शतक लगाने वाले संयुक्त रूप से पहले बल्लेबाज बन गए. इसके अलावा फुल मेंबर टीम (जिम्बाब्वे) के सिकंदर रजा ने 33 गेंदों में सेंचुरी बनाई थी.
टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट में पहला शतक
फिन एलन टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट स्टेज में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने. इससे पहले नॉकआउट स्टेज में सबसे बड़ा निजी स्कोर का रिकॉर्ड श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान के नाम पर दर्ज था, जिन्होंने 2009 टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ 96* रन बनाए थे.
ये भी पढ़ें: बारिश से रद्द हुआ मैच तो क्या टीम इंडिया हो जाएगी बाहर? जानें सेमीफाइनल को लेकर ICC का नियम
[ad_2]
33 गेंद में शतक जड़ फिन एलन ने रचा इतिहास, सेमीफाइनल में तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड




