2026 में खरीदना है नया फोन? इन बातों पर जरूर करें गौर, मिलेगी बेस्ट वैल्यू फॉर मनी Today Tech News

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

अभी नए साल का दूसरा ही महीना चल रहा है और मार्केट में कई नए स्मार्टफोन एंट्री कर चुके हैं. इसी महीने सैमसंग अपनी फ्लैगशिप गैलेक्सी S26 सीरीज लॉन्च करेगी तो ऐप्पल और गूगल के मिड-रेंज वेरिएंट भी लॉन्च होने को तैयार हैं. ऐसे में अगर अगले कुछ दिनों में या इस साल नया फोन खरीदना चाहते हैं तो कुछ बातों पर गौर करना जरूरी है. इससे आप अपने बजट से एक्स्ट्रा पैसे खर्च किए बिना एक अच्छा फोन खरीद पाएंगे.

फोन खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

महंगे हो रहे हैं फोन- इस साल की शुरुआत में मोबाइल यूजर्स को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, मेमोरी चिप्स और दूसरे कंपोनेंट की बढ़ती लागत के कारण कंपनियों ने अपने स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ाना शुरू कर दिया है. सैमसंग और शाओमी समेत कई कंपनियों के बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोन महंगे हो चुके हैं.

सॉफ्टवेयर सपोर्ट और एआई फीचर- हार्डवेयर के साथ-साथ फोन के सॉफ्टवेयर पर भी ध्यान देना जरूरी है. फोन खरीदने से पहले हमेशा यह देखें कि उसे कितने साल तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट मिलेगा. गूगल अपने फोन को सात साल का सॉफ्टवेयर अपडेट देती है. इसी तरह यह भी देखें कि फोन में मिलने वाले एआई फीचर्स ऑफलाइन काम कर सकते हैं या नहीं. 

परफॉर्मेंस- लेटेस्ट चिपसेट के साथ जाने की बजाय आपकी जरूरत को प्रायोरिटी दें. अगर आपको स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग और कॉल, मैसेज जैसे कामों के लिए फोन की जरूरत हैं तो मिड-रेंज प्रोसेसर पर्याप्त रहेगा. इसलिए लेटेस्ट चिपसेट के लालच में अधिक पैसा खर्च न करें. अगर आप फोन को लंबा चलाने चाहते हैं तो 12GB रैम को चुनें

बैटरी लाइफ- स्मार्टफोन की बैटरी कैपेसिटी पर ध्यान देने की बहुत जरूरत है. आजकल कई स्मार्टफोन 10,000mAH की बैटरी के साथ भी लॉन्च हो रहे हैं, लेकिन सिर्फ नंबरों के लालच में न आएं. यह जरूर देखें कि रियल यूज पर बैटरी कितना चलती है. यूजर्स के रिव्यू पढ़कर आप यह जान सकते हैं.

कैमरा क्वालिटी- बैटरी की तरह केवल कैमरा के मेगापिक्सल नंबर से इम्प्रैस न हों. अगर आप फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी के लिए फोन खरीद रहे हैं तो यह देखें कि यह कम लाइट को कैसे हैंडल कर सकता है? क्या फोन में दिए गए अल्ट्रावाइड और टेलीफोटो लेंस यूसेबल है और फोन की वीडियो रिकॉर्डिंग क्वालिटी और स्टेबलाइजेशन कैसा है? फोन खरीदते समय आप फोटो-वीडियो बनाकर भी इसका टेस्ट कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

फोन के USB पोर्ट में भूलकर भी न लगा लें ये डिवाइसेस, हो जाएगा बड़ा नुकसान, खर्चा भी आएगा

[ad_2]
2026 में खरीदना है नया फोन? इन बातों पर जरूर करें गौर, मिलेगी बेस्ट वैल्यू फॉर मनी