1KG सोने की कीमत 2040 में प्राइवेट जेट जितनी होगी: चीन ने WTO में भारत के खिलाफ शिकायत की; IPL की वैल्यूएशन घटी Business News & Hub

  • Hindi News
  • Business
  • IPL Valuations Have Declined For The First Time In History For Two Consecutive Years.

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर IPL से जुड़ी रही इंडियन प्रीमियर लीग की वैल्यूएशन इतिहास में पहली बार लगातार दो साल घटी है। D&P एडवाइजरी की रिपोर्ट में ये जानकारी सामने आई है। यह गिरावट मीडिया राइट्स के कम कॉम्पिटिटिव होने और रियल-मनी गेमिंग स्पॉन्सरशिप पर सरकारी प्रतिबंध के कारण आई है।

कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर…

  • शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. चीन ने WTO में भारत के खिलाफ शिकायत की: कहा-भारी सब्सिडी देकर घरेलू कंपनियों को फायदा दे रही भारत सरकार; इससे चीन को नुकसान

भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) को बढ़ावा देने के लिए दी जा रही सब्सिडी पर चीन ने नाराजगी जताई है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने बुधवार को इस मामले में विश्व व्यापार संगठन (WTO) में भारत के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. IPL वैल्यूएशन इतिहास में पहली बार लगातार दो साल घटी:₹16,400 करोड़ घटकर ₹76,100 करोड़ पर आई; RCB रैंकिंग में टॉप पर

इंडियन प्रीमियर लीग की वैल्यूएशन इतिहास में पहली बार लगातार दो साल घटी है। D&P एडवाइजरी की रिपोर्ट में ये जानकारी सामने आई है। यह गिरावट मीडिया राइट्स के कम कॉम्पिटिटिव होने और रियल-मनी गेमिंग स्पॉन्सरशिप पर सरकारी प्रतिबंध के कारण आई है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. सोना ₹562 महंगा होकर ₹1.27 लाख के करीब:चांदी ₹4,100 सस्ती हुई; इस महीने सोना रोज ₹700 चढ़ा, चांदी ₹2,500 महंगी हुई

आज सोने के दाम में तेजी और चांदी में गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 562 रुपए बढ़कर ₹1,26,714 के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया है। कल ये 1,26,152 रुपए पर था। इस महीने के पहले 15 दिन में सोना 10,000 रुपए से ज्यादा महंगा हुआ है, यानी रोजाना औसत 700 रुपए बढ़ा है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4.1KG सोने की कीमत 2040 में प्राइवेट जेट जितनी होगी:गोयनका बोले- आज इसका भाव लैंड रोवर जितना, 1990 में मारुति 800 बराबर था

इस साल अब तक सोने की कीमत करीब ₹50 हजार बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹76 हजार का था, जो अब ₹1.26 लाख हो गया है।

ऐसे में RPG ग्रुप के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने एक पोस्ट में 1 किलो सोने की वैल्यू का कारों कंपेरिजन किया है। गोयनका के अनुसार 1990 में 1 किलो सोने की वैल्यू एक मारुति 800 कार के बराबर थी और 2025 में ये लैंड रोवर जैसी लग्जरी कार के स्तर पर पहुंच गई है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. 10 महीने में दोगुने हुए चांदी के दाम:₹86 हजार से ₹1.75 लाख पर पहुंची, सोने से 37% ज्यादा रिटर्न; जानें इसमें निवेश कितना सही

इस साल चांदी के दाम दोगुने से ज्यादा बढ़कर 1.75 लाख प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। ये चांदी के दाम में इतिहास की सबसे बड़ी तेजी है। वहीं इसने सोने के मुकाबले 37% ज्यादा रिटर्न दिया।

ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल है कि चांदी के दाम इतने क्यों बढ़ रहे हैं? क्या ये चांदी खरीदने का सही समय है? चांदी में निवेश के सेफ तरीके कौन-कौन से हैं?

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

6. ओला का एनर्जी स्टोरेज मार्केट में एंट्री का प्लान:भाविश अग्रवाल कल ‘ओला शक्ति’ लॉन्च करेंगे, यह कंपनी का पहला नॉन व्हीकल प्रोडक्ट

इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक अब एनर्जी स्टोरेज मार्केट में कदम रखने का प्लान बना रही है। ओला के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर भाविश अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर कर इसका संकेत दिया।

भाविश अग्रवाल ने पोस्ट में लिखा, ‘शक्ति को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं। लॉन्च डेट को रिवाइज किया गया है। अब यह लॉन्च सुबह 10 बजे होगा।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…


Source: https://www.bhaskar.com/business/news/1kg-of-gold-will-cost-as-much-as-a-private-jet-in-2040-136180871.html