[ad_1]
पंजाब के 16 जिलों में आज बारिश और पांच जिलों में आंधी चलने की संभावना है।
पंजाब और चंडीगढ़ में तापमान एक बार फिर बढ़ने लगा है। 24 घंटे में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जबकि यह सामान्य के करीब बना हुआ है। समराला में 40.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की तरफ से आज के लिए 16 जिलों
.
पंजाब में दो जून तक इस तरह का मौसम रहेगा।
दो जून तक बारिश और आंधी की संभावना: मौसम विभाग के अनुसार, 29 और 30 मई को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। जबकि 31 मई और 01 और 02 जून को अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली गिरने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। लोगों को कोशिश करनी चाहिए कि आंधी के समय घर से कम निकले और पेड़ आदि के नीचे खड़े न हों।

पंजाब में आज पांच जिलों में आंधी का अलर्ट है।
पंजाब के शहरों में आज का मौसम: अमृतसर – हल्के बादल छाने और बारिश की संभावनाएं बनी हुई हैं। तापमान 24 से 37 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। जालंधर – हल्के बादल छाने और बारिश की संभावनाएं बनी हुई हैं। तापमान 24 से 37 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। लुधियाना – हल्के बादल छाए रहेंगे। तापमान 27 से 38 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। पटियाला – हल्के बादल छाने की संभावनाएं बनी हुई हैं। तापमान 28 से 35 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। मोहाली – हल्के बादल छाने और बारिश की संभावनाएं बनी हुई हैं। तापमान 26 से 37 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।
[ad_2]
16 जिलों में बारिश और पांच में आंधी का अलर्ट: पंजाब और चंडीगढ़ में बढ़ने लगी गर्मी, तापमान 0.5 डिग्री बढ़ा, समराला सबसे गर्म – Punjab News