[ad_1]
क्रिकेट जगत में इस समय इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन की चर्चा हो रही है. दरअसल, भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट में इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में मौजूद सभी 11 खिलाड़ी बल्लेबाजी कर सकते हैं. इसे देख हर कोई हैरान है. बता दें कि आज से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है.
खूंखार है इंग्लैंड का टॉप ऑर्डर
इंग्लैंड ने टॉप ऑर्डर में कोई बदलाव नहीं किया है. जैक क्रॉली और बेन डकेट चौथे टेस्ट में भी पारी की शुरुआत करेंगे. इसके बाद तीन नंबर पर उपकप्तान ओली पोप खेलते दिखेंगे. वहीं चार नंबर पर इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले जो रूट आएंगे. रूट इस टेस्ट से पहले ही दोबारा टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बने हैं.
मिडिल ऑर्डर भी दिख रहा पैक
मिडिल ऑर्डर की बात करें तो पांच नंबर पर हैरी ब्रूक आएंगे. ब्रूक अभी तक इस सीरीज में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं, लेकिन वह तेजी से रन बनाने में माहिर हैं, और अपने दिन में किसी भी टीम के लिए मुसीबत बन सकते हैं. फिर कप्तान बेन स्टोक्स हैं और सात नंबर पर इंग्लैंड के लिए इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज जैमी स्मिथ.
निचले क्रम में सभी कर सकते हैं बैटिंग
आठ नंबर पर लियाम डॉसन आएंगे. वह प्रॉपर बैटिंग कर सकते हैं. आठ साल बाद टेस्ट टीम में उनकी वापसी हुई है. इसके बाद 9 नंबर पर क्रिस वोक्स आएंगे. वोक्स के नाम टेस्ट क्रिकेट में शतक दर्ज है. 10 नंबर पर ब्रायडन कार्स आएंगे. वह भी अच्छी खासी बैटिंग कर सकते हैं. अंत में 11 नंबर पर जोफ्रा आर्चर हैं, जो तेजी से रन बना सकते हैं. इस तरह इंग्लैंड के सभी 11 खिलाड़ी बैटिंग कर सकते हैं, जो चर्चा का विषय बना हुआ है.
चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन- जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), लियाम डॉसन, क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स और जोफ्रा आर्चर.
[ad_2]
11 के 11 बल्लेबाज! इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन कर रही हैरान; सभी कर सकते हैं दमदार बैटिंग


