नई दिल्ली8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कल की बड़ी खबर बैंक अकाउंट में नॉमिनी एड करने करने से जुड़ी रही। बैंक खाते में अब एक की जगह चार नॉमिनी जोड़े जा सकेंगे। ग्राहक यह भी तय कर पाएंगे कि चार नॉमिनी में से किसे कितना हिस्सा मिलेगा और किसे प्राथमिकता दी जाएगी।
वहीं, बीते 10 दिन में चांदी का भाव 26,650 रुपए गिरा है। 14 अक्टूबर को कीमत 1,78,100 रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी। कल इसमें 1,051 रुपए की गिरावट रही, ये 1,51,450 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही है।
कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर…
- शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है।
- पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
- ITC होटल्स के दूसरी तिमाही के नतीजे आएंगे।
अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…
1. 10 दिन में ₹26,650 सस्ती हुई चांदी: ₹1,51,450 kg बिक रही; सोने का दाम आज ₹553 घटकर ₹1,23,354 पर आया

सोने-चांदी के दाम में लगातार तेजी के बाद अब गिरावट शुरु है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार चांदी की कीमत में कल यानी, 23 अक्टूबर को 1,051 रुपए की गिरावट रही, ये 1,51,450 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही है। 14 अक्टूबर को कीमत 1,78,100 रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी, तब से इसमें 26,650 रुपए गिरावट है।
वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम कल 553 रुपए घटकर 1,23,354 रुपए पर आ गया है। इससे पहले, 17 अक्टूबर के कारोबार में सोने ने 1,30,874 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। तब से इसमें 7,520 रुपए की गिरावट आ चुकी है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
2. बैंक खाते में एक नहीं, चार नॉमिनी रख सकेंगे: कस्टमर के न रहने पर पैसा मिलने में दिक्कत नहीं होगी; 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम

बैंक खाते में अब एक की जगह चार नॉमिनी जोड़े जा सकेंगे। ग्राहक यह भी तय कर पाएंगे कि चार नॉमिनी में से किसे कितना हिस्सा मिलेगा और किसे प्राथमिकता दी जाएगी।
वित्त मंत्रालय ने 23 अक्टूबर को बताया कि इस बदलाव से बैंकिंग क्लेम और उत्तराधिकार की प्रोसेस आसान और पारदर्शी बनेगी।
नया नियम 1 नवंबर 2025 से लागू हो जाएगा। नॉमिनेशन जोड़ने, बदलने या रद्द करने के लिए फॉर्म और प्रोसेस की गाइडलाइन जल्द जारी की जाएगी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
3. रूसी तेल खरीद घटा सकता है भारत: रिलायंस बोली- सरकारी गाइडलाइंस मानेंगे, ट्रम्प ने कहा था- भारत रूसी तेल खरीद बंद करेगा

भारतीय रिफाइनर्स रूसी तेल के आयात को कम कर सकते हैं। रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि रिफाइनिंग कंपनी रिलायंस सरकार की गाइडलाइंस के हिसाब से अपनी रूसी तेल की खरीदारी एडजस्ट करेगी। सरकारी कंपनियां भी शिपमेंट चेक कर रही है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भारत पर रूस से तेल खरीद बंद करने का दबाव डाल रहे हैं। ट्रम्प ने 19 अक्टूबर को दावा किया था कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से बात की है। प्रधानमंत्री ने उनसे कहा है कि वे रूस से कच्चे तेल की खरीद बंद कर देंगे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
4. RBI का गोल्ड रिजर्व 8.80 लाख किलो के पार: इसकी वैल्यू ₹8.4 लाख करोड़; 2025-26 के पहले 6 महीने में 600 किलो खरीदा

भारतीय रिजर्व बैंक के पास सोने का भंडार 2025-26 के पहले छह महीनों (अप्रैल-सितंबर) में 880.18 मीट्रिक टन (8,80,180 kg) के पार हो गया है। 2024-25 के आखिर में यह 879.58 मीट्रिक टन था। 26 सितंबर तक सोने की कुल कीमत 95 बिलियन डॉलर (8.4 लाख करोड़ रुपए) थी। यह जानकारी RBI की लेटेस्ट रिपोर्ट में सामने आई है।
सितंबर तक के छह महीनों में RBI ने अपने स्टॉक में 0.6 मीट्रिक टन (600 किलो) सोना जोड़ा। सितंबर में 0.2 मीट्रिक टन (200 किलो) और जून में 0.4 मीट्रिक टन (400 किलो) सोना खरीदा गया। 2024-25 में RBI ने 54.13 मीट्रिक टन सोना अपने खजाने में जोड़ा था।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
5. सीनियर सिटीजन के लिए BSNL का सस्ता प्लान लॉन्च:₹1812 में एक साल वैलिडिटी, अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग के साथ 2GB डेली डेटा मिलेगा

सरकारी कंपनी BSNL ने सीनियर सिटीजन के लिए सस्ता एनुअल प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में 1812 रुपए में एक साल की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 2GB इंटरनेट डेटा मिलेगा। ये प्लान 60 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए है।
इस प्लान में कंपनी की ओर से फ्री सिम कार्ड भी दिया जाएगा। 6 महीने का BiTV सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिलेगा। BSNL सम्मान प्लान सीमित समय के लिए लाया गया है। यह 365 दिन वाला मोबाइल प्लान फिलहाल 18 नवंबर तक ही खरीदा जा सकता है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर बाजार और सोना चांदी का हाल जान लीजिए…


पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…


Source: https://www.bhaskar.com/business/news/silver-prices-fell-by-26650-in-10-days-136238283.html
