Skip to content
No results
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact us
  • FAQs – HaryanaCircle.com
  • GDPR Privacy policy
  • Haryana Circle Search
  • Privacy Policy
  • Top 10
haryanacircle.com logo
  • Top News
  • Ambala
  • Bhiwani
  • Chandigarh
  • Rohtak
  • Hisar
  • Karnal
  • Sonipat
  • Gurugram
  • Sirsa
  • Kurukshetra
  • Jind
    • Charkhi Dadri
    • Mahendergarh
    • Rewari
    • Fatehabad
haryanacircle.com logo

1 नवंबर से बदल रहे हैं बैंकिंग और पेंशन से जुड़े कई नियम, जानें क्या होगा असर Business News & Hub

  • Haryana CircleHaryana Circle
  • October 29, 2025
  • Business

Bank rules change November 2025: 1 नवंबर 2025 से बैंकिग और वित्तीय क्षेत्र के नियमों में कई बदलाव हो रहे है. जिनका असर बैंक ग्राहकों, सरकारी कर्मचारिओं और वित्तीय सेवाओं का लाभ लेने वाले लोगों पर होगा. भारत में लगभग हर व्यक्ति किसी ना किसी तरह से इन सेवाओं से जुड़ा होता है.  इन बदलावों में मुख्य रुप से बैंक खातों के लिए मल्टीपल नॉमिनेशन, एसबीआई कार्ड फीस और पेंशनर्स से संबंधित बदलाव किए गए है.

पेंशनभोगियों के लिए जीवन प्रमाण पत्र की तारीख

केंद्र और राज्य सरकार के सभी पेंशनधारियों को 1 नवंबर से 30 नवंबर 2025 के बीच अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करना होगा. ताकि, उनका पेंशन किसी भी तरह से बाधित ना हो. वहीं, सरकार ने 80 वर्ष से अधिक के पेंशनभोगियों के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा करने कि तिथि 1 अक्टूबर से ही शुरु कर दी है.

सरकार की ओर से सभी बैंकों को निर्देशित किया गया है कि, वे अस्पताल में गंभीर बीमारी से जूझ रहे पेंशनर्स और शाखा आने में असमर्थ पेंशनधारियों को विशेष सुविधा दे. इसके तहत बैंक उनसे मिलकर उनका जीवन प्रमाण पत्र बनाने में सहायता करे.

बैंक अकाउंट और लॉकर के बदले नियम

आज से आप अपने खाता के लिए 4 लोगों को नॉमिनी रख सकते है. साथ ही आप यह भी तय कर सकते है कि, इन चारों में से किस-किस व्यक्ति को कितना हिस्सा मिलेगा. उदाहरण के लिए आप अपनी बैंक जमा राशि पर 4 लोगों को नॉमिनी बनाते है और तय करते हैं कि, प्रत्येक को 25-25 प्रतिशत हिस्सेदारी मिलेगी. इससे पहले आप एक या दो ही नॉमिनी रख सकते थे.

वहीं आज से बैंक लॉकर के लिए क्रमिक नामांकन (Sequential Nomination) के तहत आप लॉकर की सुविधा ले सकते हैं. जिसे आप तय कर सकते हैं कि, आपके लॉकर का एक्सेस सबसे पहले किसके पास होगा. सरकार का मानना हैं कि, इससे विवाद और क्लेम में होने वाली देरी को कम किया जा सकेगा. 

पेंशन स्कीम में बदलाव की तारीख

केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को ध्यान में रखते हुए नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) से यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) में स्विच करने की आखिरी तारीख में बदलाव किया है. कर्मचारी अब, 30 नवंबर 2025 तक पेंशन स्कीम में स्विच कर सकते है. 

यह भी पढ़ें: 105 अरब के घाटे में फंसी एयरलाइंस कंपनियां, क्या बढ़ने वाले हैं टिकट का दाम

 

  

 


Source: https://www.abplive.com/business/banking-financial-rule-changes-from-november-2025-know-how-it-effects-on-you-3035521

Previous Post कैसे पता चलेगा आपका हार्ट सही से पंप नहीं कर रहा ब्लड? ये 10 लक्षण दिखें तो तुरंत हो जाएं अलर्ट Health Updates
Next Post हिसार पहुंचा रूस-यूक्रेन युद्ध में मारे गए युवक का शव: अंतिम संस्कार में शामिल हुए ग्रामीण; भाषा सीखने गया था, जबरन सेना में किया था शामिल - Narnaund News Today World News

Related Posts

Kiwi General Insurance, Allianz Jio Reinsurance get IRDAI nod Business News & Hub

Kiwi General Insurance, Allianz Jio Reinsurance get IRDAI nod Business News & Hub

  • March 9, 2026
I-T Department uncovers ₹408 crore sales underreporting by restaurants across India Business News & Hub

I-T Department uncovers ₹408 crore sales underreporting by restaurants across India Business News & Hub

  • March 9, 2026
India will not raise petrol prices despite global crude headwinds: Government sources Business News & Hub

India will not raise petrol prices despite global crude headwinds: Government sources Business News & Hub

  • March 9, 2026

Know More

  • Top 10
  • Circle Search
  • Privacy Policy
  • Advertise with Us

Categories

  • Politics
  • World
  • Business
  • Health

Find More

  • FAQ
  • GDPR
  • About Us
  • Contact us

Copyright © 2026 - Haryanacircle.com