1 अप्रैल से बदल जाएंगे PAN Card के नियम, अब सिर्फ आधार से नहीं होगा काम; जानें डिटेल्स Business News & Hub

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Pan Card New Rules 2026: पैन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया में जल्द ही कुछ अहम बदलाव लागू होने वाले हैं. जिसका सीधा असर नए पैन कार्ड बनवाने वाले आवेदकों पर पड़ने वाला है. ये नए नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे.

इसलिए अगर आप आने वाले समय में पैन कार्ड के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो पहले इन बदलावों की जानकारी लेना जरूरी है. ताकि आगे आपको किसी तरह की परेशानी न हो. आइए जानते हैं, इन बदलावों के बारे में…

नियमों में ये होने वाले है बदलाव

अभी तक 31 मार्च 2026 तक पैन कार्ड के लिए आवेदन करना काफी आसान है, जहां केवल आधार कार्ड के जरिए भी काम हो जाता है. ज्यादा डॉक्यूमेंट देने की जरूरत नहीं पड़ती. लेकिन 1 अप्रैल 2026 से यह प्रक्रिया थोड़ी सख्त होने जा रही है.

नए नियम लागू होने के बाद सिर्फ आधार के बेसिस पर पैन कार्ड बनवाना संभव नहीं होगा. बल्कि आवेदकों को अतिरिक्त दस्तावेज जमा करने होंगे और पूरी प्रक्रिया पहले के मुकाबले ज्याद लंबी हो सकती है. जिससे पैन कार्ड बनवाना पहले से ज्यादा कठिन हो जाएगा. 

आधार के साथ इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

नए नियम लागू होने के बाद पैन कार्ड के लिए आवेदन करते समय केवल आधार कार्ड पर्याप्त नहीं रहने वाला है. आवेदकों को पहचान व जन्म से जुड़े अतिरिक्त दस्तावेज देने पड़ सकते हैं.

इसमें जन्म प्रमाण पत्र, वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, 10वीं का सर्टिफिकेट या अन्य सरकारी दस्तावेज शामिल हो सकते हैं. जिससे पैन कार्ड पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित हो जाएगी. 

आधार से मेल खानी चाहिए सारी जानकारी 

नए नियमों के तहत पैन कार्ड में दर्ज जानकारी आधार से पूरी तरह मेल खानी चाहिए. इसलिए आवेदन करने से पहले आधार में नाम, जन्म तिथि और अन्य डिटेल्स सही और अपडेट होना बेहद जरूरी है.

इसके साथ ही सरकार नए आवेदन फॉर्म भी लागू करने जा रही है, जो 1 अप्रैल 2026 के बाद अनिवार्य होंगे. पुराने फॉर्म मान्य नहीं रहेंगे, इसलिए पैन से जुड़ा कोई भी काम अब नए फॉर्म के माध्यम से ही किया जा सकेगा. 

यह भी पढ़ें: Stocks to Watch: सोमवार को ये शेयर रहेंगे फोकस में, RailTel से लेकर Tata Capital जैसे बड़े नाम; जानें डिटेल


Source: https://www.abplive.com/business/pan-card-new-rules-2026-aadhaar-changes-documents-required-pan-card-application-update-april-3104891