- Hindi News
- Business
- Gold Price Today (3 June 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News
नई दिल्ली6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
सोने-चांदी के दाम में आज यानी 3 जून को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹187 बढ़कर ₹96,867 पर पहुंच गया है। इससे पहले सोने की कीमत ₹96,680 प्रति 10 ग्राम थी।
वहीं चांदी का भाव ₹2,699 बढ़कर ₹1,00,460 हो गया है। इससे पहले चांदी का भाव ₹97,761 प्रति किलो था। इससे पहले सोने ने 21 अप्रैल को ₹99,100 और 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

भोपाल सहित 4 महानगरों में सोने की कीमत
- दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 90,950 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 99,060 रुपए है।
- मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 90,800 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 99,060 रुपए है।
- कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 90,800 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 99,060 रुपए है।
- चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 90,800 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 99,060 रुपए है।
- भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 90,850 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 99,110 रुपए है।
इस साल अब तक 20,705 रुपए महंगा हो चुका है सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 20,705 रुपए बढ़कर 96,867 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 14,443 रुपए बढ़कर 1,00,460 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।
इस साल 1 लाख 3 हजार रुपए तक जा सकता है सोना केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं गोल्ड ETF में निवेश भी बढ़ रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 3 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।
सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।
Source: https://www.bhaskar.com/business/news/gold-price-today-3-june-2025-sona-chandi-ka-bhav-aaj-ka-135158897.html

