होली स्पेशलः 1 रुपये में गुलाल बेच रहे हैं ये दुकानदार, इसके पीछे कि सोच जानकर आप भी ठोकेंगे सलाम Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

बल्लभगढ़ सब्जी मंडी में होली से पहले खास ऑफर…सिर्फ 1 रुपये में ऑर्गेनिक गुलाल. दुकान मालिक राहुल सिंगला का कहना है कि हर बच्चा रंगों से त्योहार मना सके..यही मकसद है. एक ग्राहक को एक पाउच मिलेगा. 5 से 2500 रुपये तक की पिचकारियां भी उपलब्ध… इलेक्ट्रिक मॉडल बना.

ख़बरें फटाफट

फरीदाबाद: जैसे-जैसे होली करीब आती है. शहर का माहौल खुद-ब- खुद बदल जाता है. बाजारों में अबीर गुलाल की खुशबू घुल जाती है. दुकानों पर रंगों की कतारें लग जाती हैं और बच्चों की आंखों में पिचकारियों के ख्वाब तैरने लगती हैं. फरीदाबाद भी पीछे नहीं है हर तरफ होली की तैयारियों की धूम है. लेकिन इस बार इन सबके बीच एक दुकान ने शहर का सारा ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है. वजह भी खास है सिर्फ 1 रुपये में बढ़िया क्वालिटी का गुलाल मिल रहा है.

यकीन करना थोड़ा मुश्किल है, मगर बल्लभगढ़ सब्जी मंडी की एक दुकान पर वाकई में अच्छा गुलाल बस एक रुपये में मिल रहा है. आजकल एक टॉफी भी एक रुपये में नहीं मिलती और ऐसे में बच्चों को एक रुपये में रंगों का तोहफा मिलना किसी सरप्राइज से कम नहीं. दुकान पर सुबह से ही भीड़ लगी रहती है. मां-बाप अपने बच्चों के साथ आ रहे हैं और युवा भी इस ऑफर का पूरा फायदा उठा रहे हैं. खास बात ये है कि यहां जो गुलाल मिल रहा है वो ऑर्गेनिक और हर्बल है क्वालिटी में कोई समझौता नहीं.

दुकान के मालिक राहुल सिंगला बताते हैं कि हमारे पिता पिछले 15 साल से ये दुकान चला रहे हैं और मैं खुद पिछले चार सालों से होली के कारोबार को संभाल रहा हूं. एक रुपये में गुलाल देने के पीछे बस यही सोच है कि हर बच्चा चाहे अमीर हो या गरीब होली खेल सके. हम इसे बेच नहीं रहे ये तोहफा है. हां..ये ऑफर सिर्फ रिटेल ग्राहकों के लिए है और एक व्यक्ति को सिर्फ एक पाउच ही मिलेगा. गुलाल ही नहीं दुकान पर पिचकारियों की भी भरमार है.

5 रुपये से लेकर 2500 रुपये तक की पिचकारियां मिल रही हैं. इस बार इलेक्ट्रिक और ऑटोमेटिक पिचकारियां भी आई हैं जो बटन दबाते ही खुद पानी भर लेती हैं. 1700 रुपये वाली इलेक्ट्रिक पिचकारी सबका ध्यान खींच रही है लेकिन सबसे ज्यादा बिक रही हैं 300 से 500 रुपये वाली मीडियम रेंज की पिचकारियां. प्रेशर टैंक वाली पिचकारियां भी काफी पसंद की जा रही हैं.

राहुल बताते हैं कि गुलाल की कई रेंज हैं होलसेल में ढाई रुपये से लेकर 80 ग्राम के पाउच 25 रुपये तक. दूर-दूर से लोग खरीदारी करने आ रहे हैं. क्योंकि यहां सही दाम और भरोसेमंद क्वालिटी मिलती है. हम जो कहते हैं वही रेट देते हैं. लोगों का हम पर भरोसा है और हम उसे निभा रहे हैं. राहुल कहते हैं कि होली के उत्सव में बल्लभगढ़ सब्जी मंडी की ये दुकान सिर्फ रंग नहीं खुशियां भी बांट रही है वो भी सिर्फ 1 रुपये में.

About the Author

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें

[ad_2]