होली पर सिख युवक के घर में मातम, कनाड़ा से आई बेटे की मौत की खबर, स्टडी वीजा पर गया था Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

यमुनानगर के उधम प्रीत सिंह की कनाडा में सड़क हादसे में मौत हो गई. उधम ब्रंपटन में पढ़ाई और काम कर रहा था. हादसे के बाद परिवार ने केंद्र और राज्य सरकार से शव भारत लाने की मांग की है.धम दिसंबर 2025 में अपने माता-पिता की शादी की सिल्वर जुबली मनाने के लिए भारत आया था. वह इस साल दिसंबर में फिर घर आने की योजना बना रहा था.

Zoom

यमुनानगर.  हरियाणा के यमुनानगर के 24 वर्षीय युवक की  कनाडा में एक सड़क हादसे में मौत हो गई. युवक की पहचान उधम प्रीत सिंह (24) पुत्र गुरविंद्र सिंह निवासी छोटा मॉडल कॉलोनी, यमुनानगर के रूप में हुई है. उधम अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था.

दरअसल, मॉडल कॉलोनी में रहने वाले फोटोग्राफर गुरविंद्र सिंह का बेटा ऊधम प्रीत सिंह वर्ष 2021 में वह स्टडी वीजा पर कनाडा गया था और इस समय ब्रंपटन में रहकर पढ़ाई के साथ काम भी कर रहा था.

परिजनों के मुताबिक उधम प्रीत सिंह दो दिन की छुट्टी मिलने पर उधम अपने एक दोस्त के साथ कार से टोरंटो घूमने जा रहा था. दोपहर करीब ढाई बजे टोरंटो के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से उनकी कार को टक्कर मार दी. इस हादसे में उधम प्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया. उधम प्रीत के पिता गुरविंद्र सिंह ने बताया कि उनकी सिंह कलर लैब के नाम से फोटोग्राफी की दुकान हैं. उन्होंने वर्ष 2021 में अपनी जमीन बेचकर बेटे को विदेश भेजा था.जैसे ही परिवार को बेटे की मौत की खबर मिली, घर में कोहराम मच गया. माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. क्षेत्र में भी शोक की लहर है.

यमुनानगर की उपायुक्त ने हरियाणा सरकार को पत्र लिखा

परिजनों ने बताया कि उधम दिसंबर 2025 में अपने माता-पिता की शादी की सिल्वर जुबली मनाने के लिए भारत आया था. वह इस साल दिसंबर में फिर घर आने की योजना बना रहा था. हादसे से एक दिन पहले बुधवार रात उसकी पिता से आखिरी बार बातचीत हुई थी. वह बेहद खुश था और दोस्त के साथ टोरंटो जाने की योजना के बारे में बता रहा था. परिजनों ने केंद्र व राज्य सरकार से उधम का शव भारत लाने की व्यवस्था की मांग की है. उधम प्रीत सिंह के शव को भारत लाने के लिए परिजनों ने केंद्र और प्रदेश सरकार से मांग की है.इस संबंध में यमुनानगर की उपायुक्त ने हरियाणा सरकार को पत्र लिखा है, ताकि वह केंद्र सरकार से अनुरोध करके उनके बेटे के शव को भारत लाया जा सके और परिजन उसका अंतिम संस्कार कर सके.

[ad_2]