[ad_1]
Last Updated:
कुरुक्षेत्र में होली दहन चंद्रग्रहण के दुर्लभ संयोग के कारण आज किया जा रहा है. पंडित प्रेम कुमार शर्मा ने सूतक काल और दान स्नान की विशेषता बताई है.चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक लगेगा जो कि सुबह 6 बजकर 21 मिनट पर शुरू हो जाएगा.गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को सूतक काल के दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए.
होली पर्व पर इस बार चंद्रग्रहण का असर भी देखा जा रहा है,
कुरुक्षेत्र. हरियाणा के कुरुक्षेत्र में होली पर्व को लेकर जहां बाजार सजे हुए है तो वहीं होली दहन को लेकर भी लोग तैयारियों में जुटे हुए है. ऐसे होली पर्व पर इस बार चंद्रग्रहण का असर भी देखा जा रहा है, जिसके चलते देशभर में कईं जगहों पर होली दहन 3 मार्च की बजाय आज किया जा रहा है.
राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित पंडित प्रेम कुमार शर्मा ने बताया कि 3 मार्च को लगने वाला चंद्रग्रहण भारत के कई हिस्सों में कम समय तक दिखाई देगा, लेकिन हरियाणा के कुरुक्षेत्र, पंचकूला और राजधानी चंडीगढ़ के लिए यह बेहद दुर्लभ होगा, क्योंकि यहां यह चंद्र ग्रहण पूरे 25 मिनट तक दिखाई देगा.
पंडित प्रेम कुमार शर्मा ने बताया कि इस बार ग्रहण और होली का एक दुर्लभ संयोग बन रहा है. ग्रहण के कारण ही देश के कई हिस्सों में होलिका दहन आज ही संपन्न किया जा रहा है, ताकि सूतक काल से पहले धार्मिक अनुष्ठान पूरे हो सकें.
उन्होंने बताया कि कल चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक लगेगा जो कि सुबह 6 बजकर 21 मिनट पर शुरू हो जाएगा. जबकि चंद्रग्रहण की बात करें तो 3 बजकर 20 मिनट से 6 बजकर 48 मिनट तक चंद्रग्रहण रहेगा. इसके बाद चंद्रग्रहण ठीक होने पर दान व स्नान करने का विशेष महत्व है. सफेद वस्तुओं जैसे दूध, चावल या चांदी का दान करना शुभ फलदायी रहेगा. साथ ही, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को सूतक काल के दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. उधऱ, ज्योतिषि के अनुसार ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग देखा जाता है. कुछ राशियों के लिए यह शुभ फलदायी हो सकता है और कुछ पर कठिनाइयां बढ़ सकती हैं, इसलिए सतर्कता और संयम जरूरी कहा गया है.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
[ad_2]


