in

हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए गोविंदा: एक्टर ने हाथ जोड़कर फैंस को शुक्रिया कहा; 3 दिन पहले खुद से गोली लगी थी Latest Entertainment News

हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए गोविंदा:  एक्टर ने हाथ जोड़कर फैंस को शुक्रिया कहा; 3 दिन पहले खुद से गोली लगी थी Latest Entertainment News

[ad_1]

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मंगलवार सुबह एक्टर गोविंदा के पैर में गोली लग गई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब हॉस्पिटल में 3 दिन डॉक्टरों की निगरानी में रहने के बाद गोविंदा डिस्चार्ज हो गए हैं। इस दौरान एक्टर के साथ उनका परिवार भी नजर आया।

गोविंदा की पत्नी का बयान इससे पहले सुनीता आहूजा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘सर एक दम बढ़िया है। उन्हें 12:30-1 बजे तक के बीच डिस्चार्ज किया जाएगा। मैं उन्हें लेकर आऊंगी। पैर में गोली लगने के कारण वो खड़े नहीं हो पाएंगे, लेकिन गाड़ी में बैठने के बाद में आपसे (पैपराजी) बात करवा दूंगी।

कुछ ही महीने बाद सर करेंगे डांस- सुनीता सुनीता ने आगे कहा, ‘इससे अच्छी बात क्या होगी कि मेरे पति ठीक होकर घर जा रहे हैं। सबके आशीर्वाद से, फैंस के प्यार से सर एकदम ठीक हो गए हैं। हर जगह पूजा प्रार्थना चल रहा है सर का। मैं कहना चाहूंगी कुछ महीने बाद सर डांस भी करने लगेंगे फिर से।

रिवॉल्वर को साफ करते हुए मिसफायरिंग हुई थी 1 अक्टूबर की सुबह गोविंदा अपने घर में अकेले थे, तभी रिवॉल्वर रखते हुए मिसफायरिंग हो गई और गोली उनके पैर पर लग गई थी। इसके बाद उन्हें मुंबई के क्रिटी केयर हॉस्पिटल में एडमिट किया गया, जहां सर्जरी के बाद एक्टर के पैर से गोली निकाली गई थी। जिस समय ये हादसा हुआ था, तब उनकी पत्नी सुनीता आहूजा जयपुर में थीं। वो खबर सुनकर मुंबई लौट आई थीं।

दैनिक भास्कर के सूत्रों के अनुसार, गोविंदा को 1 अक्टूबर को सुबह 6 बजे की फ्लाइट से एक प्रोग्राम के लिए कोलकाता रवाना होना था। हालांकि सुबह 5 बजे रिवॉल्वर अलमारी में रखते हुए गिर गई और उससे मिसफायरिंग हो गई। गोविंदा के घुटने के ठीक नीचे गोली लगी थी।

राजस्थान से सुनीता के मैनेजर सौरभ प्रजापति का कहना था कि- वे खाटूश्याम बाबा के दर्शन करने के लिए 29 सितंबर को आई थीं। 30 सितंबर को दिन में करीब 4.30 बजे मंदिर में दर्शन किए। 1 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे मुंबई लौटने का प्लान था। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे उन्हें घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद वो लौट आईं।

इस घटना से जुड़ी पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए गोविंदा: एक्टर ने हाथ जोड़कर फैंस को शुक्रिया कहा; 3 दिन पहले खुद से गोली लगी थी

VIDEO : फतेहाबाद के 708 बूथों पर होगा मतदान, रवाना हुई पोलिंग पार्टियां  Haryana Circle News

VIDEO : फतेहाबाद के 708 बूथों पर होगा मतदान, रवाना हुई पोलिंग पार्टियां Haryana Circle News

Haryana: फतेहाबाद के 708 बूथों पर होगा मतदान, पोलिंग पार्टियां रवाना; 3430 पीओ, एपीओ व पोलिंग ऑफिसर नियुक्त  Haryana Circle News

Haryana: फतेहाबाद के 708 बूथों पर होगा मतदान, पोलिंग पार्टियां रवाना; 3430 पीओ, एपीओ व पोलिंग ऑफिसर नियुक्त Haryana Circle News