‘हीर’ एक अकेलेपन का दर्द है: सिंगर मोहित चौहान बोले- ऐसे गाने टूटे हुए दिल से बनते हैं, सही भाव से आवाज में जादू आता है Latest Entertainment News

[ad_1]

31 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी

  • कॉपी लिंक

सिंगर मोहित चौहान का नया गीत ‘हीर’ टिप्स म्यूजिक के प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुका है। यह गीत अकेलेपन और टूटे हुए दिल के दर्द को महसूस कराता है, जो किसी के जीवन में ‘हीर’ न मिलने जैसा है। इसे राज आशू ने कंपोज किया है। हाल ही में मोहित चौहान और राज आशू ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत की। पेश है कुछ प्रमुख अंश..

सवाल: कहा जाता है कि टूटे हुए दिल से ही सही संगीत बनता है, और अच्छे संगीत के लिए दुख दर्द महसूस करना जरूरी होता है। क्या उस समय आपका टूटा हुआ दिल संगीत बनाने में मददगार रहा?

जवाब/मोहित: वो तो राज भाई ही बताएंगे। ‘हीर’ गाना मैंने गाया है, उसमें उन्होंने महसूस किया था कि मेरा दिल टूटा हुआ था।

राज: संगीतकार, गायक और गायक-लेखक की दुनिया जटिल होती है। कई बार आपको ऐसे गीत गाने होते हैं जो आपने खुद अनुभव नहीं किए, जैसे किसी नायक की मौत का दर्द। ये सब ऊपर वालों की देन होती है कि आपको यह महसूस हो जाता है। दुख या दर्द हमेशा आपके अंदर होते हैं, और जीवन के अनुभव आपको तैयार करते हैं। आपकी जिंदगी में कई बार अकेले लड़ना पड़ता है, कई बार साथ होते हैं। दर्द काम आता है, लेकिन सिर्फ दर्द से ही गीत नहीं बनते।

मोहित: सहानुभूति एक महत्वपूर्ण गुण है, जो कलाकारों, गायकों और संगीतकारों के लिए जरूरी है। कल्पना कीजिए कि आप किसी मुश्किल में फंसे व्यक्ति या जानवर की जगह खुद को रख लें,भले ही वो परेशानी आपकी न हो, लेकिन सोचिए कि अगर आप वहां होते तो कैसा लगता।​

इससे दया का भाव जागता है, मन खुलता है और अहंकार कम होता है। खुद को धूल समझकर दूसरों के दर्द को महसूस करना पड़ता है, भले ही आप उस स्थिति से न गुजरे हों। एक्टर को फिल्म के किरदार के कई भावों से गुजरना पड़ता है, वैसे ही गायक या संगीतकार अपनी आवाज या संगीत से वो भाव व्यक्त करते हैं।​

ये सहानुभूति आर्ट में गहराई लाती है, लेकिन ये कोशिश से नहीं, बल्कि स्वभाव बनाकर आती है। अंदर से महसूस करो, तभी आवाज में वो जादू आता है।

राज:सही भावनाएं तभी निकलती हैं जब हम सही भाव महसूस करते हैं। ‘हीर’ गाने में भी एक अकेलेपन का दर्द है, जैसे राजा के जीवन में हीर ना मिले।

सवाल: जब आप गाना कंपोज कर रहे थे, तब क्या आपकी सोच थी कि मोहित इसे कैसे गाएंगे? क्योंकि संगीतकार और गायक के बीच ट्यूनिंग होती है।

जवाब/राज: जब मैं गाना बना रहा था, तो मुझे विश्वास था कि मोहित इसे बहुत अच्छा गाएंगे। कुमार सर( कुमार तौरानी) भी देख रहे थे, इसलिए मैं खुलकर कुछ नहीं कह पाया। जब गाना भेजा गया, तो कुमार सर ने कहा कि इसे मोहित से ही गवाना चाहिए। तब मुझे लगा भगवान ने सब सही हिसाब से रखा है। सही भावनाओं के साथ ऊपर वाला आशीर्वाद भी देता है।

सवाल: ‘हीर’ के बारे में क्या कहना चाहेंगे?

जवाब/मोहित: ‘हीर’ एक बहुत खूबसूरत गीत है जिसे राज भाई ने कंपोज किया है और इसके लिरिक्स राज भी की धर्मपत्नी सीपी झा ने लिखी है। राज भाई और सीपी झा बहुत क्रिएटिव कपल हैं। ‘हीर’ की कंपोजीशन अलग और लिरिक्स बहुत अच्छे हैं। इसमें कविता सेठ और नरगिस तेजी नाम की पंजाब की एक नई सिंगर भी हैं, जिनकी आवाज बहुत सुंदर और मजबूत है। मुझे इस गीत को गाकर बहुत खुशी हुई और मुझे उम्मीद है कि लोगों को भी यह पसंद आएगा। इसका वीडियो भी बहुत अच्छा बना है।

सवाल: ‘हीर’ के वीडियो में गौतम गुलाटी और माहिरा शर्मा भी हैं। इनके बारे में क्या कहेंगे?

जवाब/मोहित: गौतम और माहिरा महत्वपूर्ण कलाकार हैं। मुझे लगता है कि उनके होने से वीडियो और भी बेहतर बनेगा। वीडियो में एक सुंदर कहानी है, जो बहुत धीमी और सोच-समझकर बनाई गई है। यह कोई साधारण 3 मिनट का वीडियो नहीं है, बल्कि इसमें रहने का एक ठहराव है। गाने और विजुअल्स का मेल बहुत अच्छा है, और हमें उम्मीद है कि लोग इसे पसंद करेंगे।

[ad_2]
‘हीर’ एक अकेलेपन का दर्द है: सिंगर मोहित चौहान बोले- ऐसे गाने टूटे हुए दिल से बनते हैं, सही भाव से आवाज में जादू आता है