हिसार: 74 किलोग्राम भारवर्ग में डाबड़ा के पहलवान अमन ने मारी बाजी, सागर रहा द्वितीय Latest Haryana News

[ad_1]


खेल विभाग की ओर से डाबड़ा स्थित चौधरी बजे सिंह शिक्षा एवं कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र में बुधवार से दो दिवसीय हिसार कुमार, हिसार कुमारी और हिसार केसरी की जिला स्तरीय अखाड़ा कुश्ती प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इस प्रतियोगिता में 300 से ज्यादा खिलाड़ी पहुंचे और दाव-पेंच लगाए। कोच राहुल बेरवाल ने बताया कि वीरवार को विभिन्न भारवर्ग में महिला खिलाड़ियाें के मुकाबले कराए जाएंगे। बुधवार को हुए मुकाबले में अंडर-21 में 74 किलोग्राम भारवर्ग में डाबड़ा के अमन ने बाजी मारी। जबकि मिरकां का सागर द्वितीय रहा। इसी प्रकार अंडर-17 में 48 किलोग्राम भारवर्ग में डाबड़ा का अविराज प्रथम और डाबड़ा का ही मयंक द्वितीय स्थान पर रहा। मुकाबले देर शाम तक चलेंगे। विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। कोच राहुल बेरवाल की मानें तो वीरवार को सुबह 10 बजे महिला पहलवानों के मुकाबले शुरू हो जाएंगे। वहीं, मुकाबले देखन के लिए गांव के लोग भी एकेडमी पहुंचे। तालियां बजाकर पहलवानों का हौसला बढ़ाया।

[ad_2]
हिसार: 74 किलोग्राम भारवर्ग में डाबड़ा के पहलवान अमन ने मारी बाजी, सागर रहा द्वितीय