[ad_1]
देश की सबसे धनी महिला एवं हिसार विधायक सावित्री जिंदल के विधानसभा क्षेत्र में पिछले 45 साल से प्राथमिक स्कूल अनाज मंडी के मंदिर में चलाया जा रहा है। अनाज मंडी परिसर में शिव मंदिर में बने इस प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए शौचालय , पेयजल की मूलभूत सुविधा भी नहीं है।बच्चे स्कूल मंदिर के बाहर अनाज मंडी के शेड में लगे लगे वाटर कूलर में पानी पीने जाना पड़ता है। शौचालय के लिए मंदिर परिसर में पिछले हिस्से में जाना पड़ता है। हिसार विधानसभा से पिछले 45 साल में कांग्रेस की सरकार में करीब 9.5 साल सावित्री जिंदल मंत्री रही। 5 साल हरी सिंह सैनी मंत्री रहे।हिसार विधानसभा से दस साल डॉ. कमल गुप्ता मंत्री व सीपीएस के पद पर रहे।
वर्ष 1980 में अनाज मंडी के मंदिर में बनाया गया यह स्कूल 45 वर्षों से बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है। कक्षा पहली से पांचवीं तक के 141 विद्यार्थी यहां शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, लेकिन हालात यह हैं कि न तो पर्याप्त कमरे हैं, न शौचालय और न ही पीने के पानी की सुविधा। इसके अलावा मंदिर के बेसमेंट में चलने वाले स्कूल की चहारदीवारी भी नहीं हैं, जिससे बच्चे कई बार स्कूल से बाहर भी चले जाते हैं। स्कूल की खुद की बिल्डिंग न होने के कारण सरकार की ओर से ग्रांट मिलने में भी परेशानी आती है। मिड डे मील के लिए बच्चों का भोजन खुले में मंदिर के बाहर की तरफ बनाना पड़ता है। स्कूल का परिणाम भी काफी अच्छा आता है, लेकिन विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाएं न मिलने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
[ad_2]
हिसार: 45 साल से हिसार की अनाज मंडी के मंदिर की बेसमेंट के 3 कमरों में चल रहा प्राथमिक स्कूल



