{“_id”:”693ed44bb632d568d1080147″,”slug”:”video-bajrang-garg-on-crime-in-haryana-2025-12-14″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”हिसार: हरियाण में व्यापारी व उद्योगपति पूरी तरह भय के साए में जी रहे: बजरंग गर्ग”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कांन्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने नरवाना के प्रमुख व्यापारी नरेश जैन की दुकान पर अपराधियों द्वारा फायरिंग करके 50 लाख रुपये की फिरौती मानने पर गहरी चिंता प्रकट करते हुए रोष प्रकट किया है। बजरंग गर्ग ने व्यापारी नरेश जैन से टेलीफोन पर बात करके हर प्रकार की मदद करने की लिए कहा। श्री गर्ग ने कहा कि पुलिस प्रशासन को नरेश जैन से 50 लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए। आज हरियाण में अपराधी खुलेआम फायरिंग करके फिरौती व मंथली मांग रहे है। हरियाण में व्यापारी व उद्योगपति पूरी तरह भय के साए में जी रहे है। अपराधी खुलेआम हरियाणा में लूटपाट, फिरौती, हत्याओं की वारदात कर रहे है। अपराधियों को पुलिस प्रशासन का कोई खौफ नही रहा। बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार को व्यापारी व आम जनता की जान माल की सुरक्षा का पुख्ता से पुख्ता प्रबंध करें और अपराधियों को पकड़कर जेलों में डाला जाएं और फिरौती के लिए फायरिंग करने वाले अपराधियों का पक्का से पक्का ईलाज करें। फायरिंग करने वालों को उन्हीं के हिसाब से जवाब देने की जरूरत है ताकि कोई भी अपराधी हरियाणा में अपराध करने वाले हिम्मत ना कर सकें।
[ad_2]
हिसार: हरियाण में व्यापारी व उद्योगपति पूरी तरह भय के साए में जी रहे: बजरंग गर्ग