[ad_1]
हिसार एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए उड़ने वाली फ्लाइट को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरी झंडी दिखाई। वह खुद भी इसमें बैठकर चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए।
हरियाणा के हिसार एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए सोमवार को पहली फ्लाइट ने उड़ान भरी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई और खुद भी चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। इसके लिए नायब सैनी ने पहले ही टिकट बुक करा ली थी।
.
फ्लाइट के शुभारंभ से पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा-
हिसार से चंडीगढ़ के लिए दूसरी हवाई उड़ान शुरू हो रही है, और भविष्य में जयपुर, अहमदाबाद, और जम्मू के लिए भी यात्राएं शुरू होंगी, जिससे यह क्षेत्र इंडस्ट्री का हब बनेगा। प्रदेश के 2 करोड़ 80 लाख लोगों के लिए है, जो इस एयरपोर्ट का लाभ लेंगे।
यह फ्लाइट हफ्ते में 2 दिन सोमवार और शुक्रवार को चलेगी। फ्लाइट में हिसार से चंडीगढ़ पहुंचने में एक घंटा लगेगा। एलायंस एयर फ्लेक्सी किराया मॉडल के तहत टिकट बुक कर रही है, जिसमें किराया ₹1449 से ₹1704 के बीच रखा गया है।

फ्लाइट के अंदर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ मौजूद मंत्री विपुल गोयल, मंत्री रणबीर गंगवा, विधायक रणधीर पनिहार, पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई और मेयर प्रवीण पोपली।
CM नायब सिंह सैनी के संबोधन की अहम बातें…
- देश में 150 से ज्यादा एयरपोर्ट बने: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह गर्व की बात है कि हरियाणा को पहला हवाई अड्डा मिला है, जो पीएम मोदी ने प्रदेश को दिया है। मोदी सरकार के 11 वर्ष गौरवशाली रहे हैं, और इन 11 सालों को उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में 150 से ज्यादा एयरपोर्ट बने हैं, साथ ही आईआईटी और आईआईएम भी बने हैं, जो देश के लिए गर्व की बात है। 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र बनेगा।
- 2047 तक हिसार की तस्वीर बदलेगी: CM सैनी ने कहा कि 2047 में हिसार की तस्वीर भी बदली हुई नज़र आएगी। विकसित हरियाणा की दिशा में काम किया जा रहा है, और यह उड़ान सभी के लिए है, जिसका लाभ प्रदेश के सभी लोग लेंगे। आने वाले समय में हिसार से जयपुर, अहमदाबाद, और जम्मू के लिए भी यात्राएं शुरू होंगी। समय-समय पर यह एयरपोर्ट आगे बढ़ेगा और यहां इंडस्ट्रियल हब भी बनेगा। हमें सार्थक तरीके से आगे बढ़ना है और प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।
- नौकरियों में पहले माल चलता था: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश सरकार की नौकरियों में अपनाई जाने वाली पारदर्शिता का जिक्र करते हुए कहा कि पहले तो इसमें पूरा माल चलता था, अब कमाल है। उन्होंने कहा कि 15 मेडिकल कॉलेज प्रदेश में बनकर तैयार हो गए हैं। उनके समय में 700 एमबीबीएस की सीटें थीं, लेकिन आज व्यवस्था बदली है, और हरियाणा में यह सीट 2500 हो गई है, जो 2029 तक 3500 तक चली जाएगी।

सड़क के रास्ते 4 घंटे लगते हैं हिसार से चंडीगढ़ की दूरी करीब 252 किमी है। सड़क के रास्ते चंडीगढ़ पहुंचने में जहां करीब 4 घंटे लगते हैं। वहीं, ट्रेन से यह सफर 7 घंटे का हो जाता है। हालांकि, अब हवाई मार्ग से यह समय काफी कम हो जाएगा। फ्लाइट से लगभग एक घंटा में ही यात्री चंडीगढ़ पहुंच सकेंगे।
हिसार-चंडीगढ़ फ्लाइट से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….
[ad_2]
हिसार से चंडीगढ़ के लिए पहली फ्लाइट उड़ी: CM ने भी सफर किया, सैनी बोले- जल्द जयपुर, जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी – Haryana News