in

हिसार: सीवर समस्या से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन Latest Haryana News

हिसार: सीवर समस्या से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन  Latest Haryana News

[ad_1]


पिछले एक माह से सीवर समस्या से परेशान वॉर्ड 18 के शास्त्री नगर के लोगों ने रविवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान कॉलोनीवासियों ने कहा कि गलियों में सीवर का पानी भरने से वह घरों में कैद हो गए हैं। विभाग के अधिकारी से लेकर पार्षद, विधायक व मंत्री कोई भी उनकी सुनवाई नहीं कर रहा है। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे काली दिवाली मनाएंगे।

शास्त्री नगर में काफी दिनों से सीवर समस्या गहराई हुई है। हालात यह है कि सीवर में पानी जाने के बजाय पानी बहकर गलियों में जमा हो रहा है। पिछले सप्ताह आई बारिश के बाद हालात और बिगड़ गए। तीन गलियों में एक-एक फीट पानी भरा हुआ है। प्लॉट भी गंदे पानी से भरे हुए हैं। लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इससे पहले भी करीब 15 दिनों तक गलियों से पानी की निकासी नहीं हो सकी थी। अब फिर से वही हालात बन गए हैं। शास्त्री नगर के अलावा न्यू आदर्श कॉलोनी, विराट नगर व उमेद विहार भी सीवर समस्या से परेशान हैं।

[ad_2]
हिसार: सीवर समस्या से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

Jind News: अहोई अष्टमी का व्रत आज, महिलाएं संतान की दीर्घायु के लिए रखेगी निर्जला उपवास  haryanacircle.com

Jind News: अहोई अष्टमी का व्रत आज, महिलाएं संतान की दीर्घायु के लिए रखेगी निर्जला उपवास haryanacircle.com

Rewari News: कैप्टन अजय बोले- नप के 30 वर्षों के कार्यों की जांच हो  Latest Haryana News

Rewari News: कैप्टन अजय बोले- नप के 30 वर्षों के कार्यों की जांच हो Latest Haryana News